खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी (Khoob Ladi Mardani Woh To Jhansi Wali Rani Thi)

खूब लड़ी मर्दानी वह थी झांसी वाली रानी



बुंदेले हरबोलों के मुख हमने सुनी कहानी |
खूब लड़ी मरदानी वह थी, झाँसी वाली रानी ||

इस समाधि में छिपी हुई है, एक राख की ढेरी |
जल कर जिसने स्वतंत्रता की, दिव्य आरती फेरी ||

यह समाधि यह लघु समाधि है, झाँसी की रानी की |
अंतिम लीलास्थली यही है, लक्ष्मी मरदानी की ||

यहीं कहीं पर बिखर गई वह, भग्न-विजय-माला-सी |
उसके फूल यहाँ संचित हैं, है यह स्मृति शाला-सी |

सहे वार पर वार अंत तक, लड़ी वीर बाला-सी |
आहुति-सी गिर चढ़ी चिता पर, चमक उठी ज्वाला-सी |

बढ़ जाता है मान वीर का, रण में बलि होने से |
मूल्यवती होती सोने की भस्म, यथा सोने से ||

रानी से भी अधिक हमे अब, यह समाधि है प्यारी |
यहाँ निहित है स्वतंत्रता की, आशा की चिनगारी ||

जाओ रानी याद करेंगे ये कृतज्ञ भारत वासी |
तेरा यह बलिदान जगावेगा स्वतन्त्रता अविनाशी |

होवे चुप इतिहास लगे सच्चाई को चाहे फ़ासी |
तेरा स्मारक तू ही होगी,तू खुद अमिट निशानी |
बुंदेले हरबोलों के मुख हमने सुनी कहानी |
खूब लड़ी मरदानी वह थी, झाँसी वाली रानी ||
झांसी वाली रानी...झांसी वाली रानी.....



श्रेणी : देश भक्ति भजन



#JHANSI KI RANI - Subhadra Kumari Chauhan (Poetic Song)/ Spirit Up

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी (Khoob Ladi Mardani Woh To Jhansi Wali Rani Thi) Lyrics, Desh Bhakti Bhajan, by Singer: Madhuri Mishra Ji


Bhajan Tags: khoob ladi mardani woh to jhansi wali rani thi bhajan,khoob ladi mardani woh to jhansi wali rani thi hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,sawan special bhajan,sawan ke bhajan,shivratri bhajan,khoob ladi mardani woh to jhansi wali rani thi hindi lyrics,khoob ladi mardani woh to jhansi wali rani thi in hindi lyrics,khoob ladi mardani woh to jhansi wali rani thi hindi me bhajan,khoob ladi mardani woh to jhansi wali rani thi likhe hue bhajan,khoob ladi mardani woh to jhansi wali rani thi lyrics in hindi,khoob ladi mardani woh to jhansi wali rani thi hindi lyrics,khoob ladi mardani woh to jhansi wali rani thi lyrics.

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post