मेरे नैना छमा छम बरसे दरस बिन तरसे : भजन mere nanina chama cham barase darshan hit tarse

मेरे नैना छमा छम बरसे दरस बिन तरसे



मेरे नैना छमा छम बरसे,
दरश हित तरसे,
तू आजा प्यारे साँवरिया।।

ऋतु राज ने ली अंगड़ाई,
कली कली मुसकाई,
बीत चला कुसमित कुसमाकर,
कसक कलेजे ढाई,
अजहुँ न आये रसिया प्रीतम,
मनहर छेल कन्हाई,
आहू मैं तो तेरे रूप की प्यासी,
मोल लाइ दासी,
तू आजा प्यारे साँवरिया।।

उड़त गुलाल रंग पिचकारी,
फागुन के दिन आये,
केसर कीच मची गलियन में,
होरी सब को भाये,
नाच रहे ब्रज ग्वाल गोपियां,
गीत प्रीत के गाय,
मुझ पगली के बिछड़े प्रीतम,
हाय कौन मिलाए,
मैं पल पल पंथ निहारू,
अपन को वारु,
तू आजा प्यारे साँवरिया।।

उमड़ घुमड़ नभ छाये बदरुआ,
चातक पी पी बोले,
बिरहन कोकिल कूक कूक कर,
भेद प्रीत के खोले,
कोन सुने पगले पंछी की,
सिसकत इत उत डोले,
कहा छुप गए प्यार बढ़ाकर,
मेरे साजन भोले,
मेरा जियरा भर भर आये,
चैन ना पाये,
तू आजा प्यारे साँवरिया।।

मेरे नैना छमा छम बरसे,
दरश हित तरसे,
तू आजा प्यारे साँवरिया।।

स्वर पूर्णिमा दीदी जी।
प्रेषक राज कपूर, रासेश्वर दास।
दिल्ली, 9810035714



श्रेणी : कृष्ण भजन



मेरे नैना छमा छम बरसे दरस बिन तरसे | Sadhvi Purnima Ji Krishna Bhajan | Radha Shyam Bhajan

मेरे नैना छमा छम बरसे दरस बिन तरसे भजन Mere Nanina Chama Cham Barase Darshan Hit Tarse Lyrics, Krishna Bhajan, By Singer: Sadhvi Purnima Ji


Bhajan Tags: mere nanina chama cham barase darshan hit tarse bhajan,mere nanina chama cham barase darshan hit tarse hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,sawan special bhajan,sawan ke bhajan,shivratri bhajan,mere nanina chama cham barase darshan hit tarse hindi lyrics,mere nanina chama cham barase darshan hit tarse in hindi lyrics,mere nanina chama cham barase darshan hit tarse hindi me bhajan,mere nanina chama cham barase darshan hit tarse likhe hue bhajan,mere nanina chama cham barase darshan hit tarse lyrics in hindi,mere nanina chama cham barase darshan hit tarse hindi lyrics,mere nanina chama cham barase darshan hit tarse lyrics.

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post