कहाँ जा छुपे हो बांके बिहारी आस है तुम्हारी लिरिक्स Kaha Jaa Chhupe Ho Banke Bihari Aas Hai Tumhari Lyrics

कहाँ जा छुपे हो बांके बिहारी आस है तुम्हारी



कहाँ जा छुपे हो बांके बिहारी,
आस है तुम्हारी, मैं तो जीवन से हारी,
मेरे बांके बिहारी, मेरे कुंज बिहारी,
कहाँ जा छुपे हो बांके बिहारी…..

बिरह में रोते रोते जीवन बिताया,
रास्ता निहारूं मेरा साँवरा ना आया,
अब तो खबर ले लो, दुखिया मैं भारी,
आस है तुम्हारी, मैं तो जीवन से हारी,
मेरे बांके बिहारी, मेरे कुंज बिहारी…….

कैसे भुलाउं तुझे भूल नहीं पाऊँ,
स्वांसों के माला पे मैं नाम तेरा गाउँ,
कान्हां, नाम तेरा गाउँ,
मैं तो उदास डोलूँ बिरह की मारी,
आस है तुम्हारी, मैं तो जीवन से हारी,
मेरे बांके बिहारी, मेरे कुञ्ज बिहारी……..

अगर दिल कन्हैया, तुझ से लगाया ना होता,
तुझे श्याम अपना बनाया ना होता,
ना फिरती मैं तेरे लिए मारी मारी,
अगर मेरे दिल को तू भाया ना होता,
ज़माना रूठ भी जाए,
कोई परवाह नहीं करते,
हमारी चाहतों को बस तेरा
एक प्यार मिल जाए……

धड़कन में तू है मेरी, स्वांसो में तू है,
तू ही मेरा देवता है, तू ही मेरी रूह है,
मधुर श्याम मेरा जीवन, पतझड़ की डाली,
आस है तुम्हारी, मैं तो जीवन से हारी,
मेरे बांके बिहारी, मेरे कुञ्ज बिहारी,
कहाँ जा छुपे हो बांके बिहारी,
आस है तुम्हारी, मैं तो जीवन से हारी,
मेरे बांके बिहारी, मेरे कुञ्ज बिहारी…..



श्रेणी : कृष्ण भजन



कहां छुपे हो बांके बिहारी - Banke Bihari Bhajan 2021 - Madhur Kishor Das

कहाँ जा छुपे हो बांके बिहारी आस है तुम्हारी लिरिक्स Kaha Jaa Chhupe Ho Banke Bihari Aas Hai Tumhari Lyrics, Krishna Bhajan, by Singer: Madhur Kishor Das Ji


Bhajan Tags: kaha jaa chhupe ho banke bihari aas hai tumhari bhajan,kaha jaa chhupe ho banke bihari aas hai tumhari hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,sawan special bhajan,sawan ke bhajan,shivratri bhajan,kaha jaa chhupe ho banke bihari aas hai tumhari hindi lyrics,kaha jaa chhupe ho banke bihari aas hai tumhari in hindi lyrics,kaha jaa chhupe ho banke bihari aas hai tumhari hindi me bhajan,kaha jaa chhupe ho banke bihari aas hai tumhari likhe hue bhajan,kaha jaa chhupe ho banke bihari aas hai tumhari lyrics in hindi,kaha jaa chhupe ho banke bihari aas hai tumhari hindi lyrics,kaha jaa chhupe ho banke bihari aas hai tumhari lyrics.

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली