दीवानी हूं मैं खाटू वाले के नाम की, deewani hun main khatu wale naam ki

मेरे मन के मंदिर में मूरत है श्याम की



मेरे मन के मंदिर में मूरत है श्याम की,
आंखों में बस गई सूरत है श्याम की,
जमाने की मुझको परवाह नहीं है,
दीवानी हूं मैं खाटू वाले के नाम की,
मेरे मन के मंदिर में मूरत है श्याम की,
आंखों में बस गई सूरत है श्याम की,

दुनिया के दर्द गम की मारी हुई हूं,
हारे का सहारा तो मैं हारी हुई हूं,
पुजारन हुई तन मन से उनके में नाम की,
आंखों में बस गई सूरत है श्याम की,
मेरे मन के मंदिर में मूरत है श्याम की,
आंखों में बस गई सूरत है श्याम की,

स्वर्ग है उन्हीं के चरणों में मेरा,
वह दीपक है मेरे मन का मैं हूं अंधेरा,
उन्हीं से सवेरा वही शक्ति है शाम की,
आंखों में बस गई सूरत है श्याम की,
मेरे मन के मंदिर में मूरत है श्याम की,
आंखों में बस गई सूरत है श्याम की,

श्याम के में पास हूं श्याम के करीब हूं,
बताओ तो मुझे थोड़ा कैसी गरीब हूं,
बदल देगी किस्मत मुन्ना, फागुन के धाम की,
आंखों में बस गई सूरत है श्याम की,
मेरे मन के मंदिर में मूरत है श्याम की,
आंखों में बस गई सूरत है श्याम की,

मेरे मन के मंदिर में मूरत है श्याम की,
आंखों में बस गई सूरत है श्याम की,
जमाने की मुझको परवाह नहीं है,
दीवानी हूं मैं खाटू वाले के नाम की,
मेरे मन के मंदिर में मूरत है श्याम की,
आंखों में बस गई सूरत है श्याम की,



श्रेणी : खाटू श्याम भजन

data:post.title

यह भजन "मेरे मन के मंदिर में मूरत है श्याम की" खाटू श्याम के भव्य रूप का वर्णन करता है। इसमें श्रद्धा और भक्ति के भावों के साथ श्याम जी के प्रति अपार प्रेम और विश्वास व्यक्त किया गया है। यह भजन भव्यता से भरा हुआ है, जिसमें भक्त अपने मन के मंदिर में श्याम की मूरत को स्थापित कर उन्हें अपने जीवन का आधार मानता है। गायक ने इस भजन में श्याम के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और भक्ति को व्यक्त किया है। यह भजन श्याम के दिव्य रूप और उनकी कृपा को दर्शाता है, जिससे भक्तों का दिल सुकून से भर जाता है।

इस भजन को बहुत ही सुंदर तरीके से लिखा और गाया गया है। इस भजन के बोल में श्याम जी के नाम के प्रति दीवानगी, भक्ति और प्रेम का अद्भुत समावेश है। इसके संगीत और स्वर में गायक का दिल से श्याम के प्रति प्रेम झलकता है। इस भजन को लोकप्रिय गायक ने लिखा है और इसे खूबसूरती से गाया है, जिससे हर एक शब्द श्रद्धा से भरा हुआ लगता है।

यह भजन उन सभी भक्तों के लिए है जो श्याम जी के चरणों में अपना सब कुछ अर्पित करना चाहते हैं और उनकी कृपा से जीवन की कठिनाइयों से पार पाना चाहते हैं।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली