Khatu Wale Mere Ghar Mein Aa Jaiye || Mamta Bharti

खाटू वाले मेरे घर में आ जाइए



खाटू वाले मेरे घर में आ जाइए,
मेरे घर को भी मंदिर बना जाइए,
मेरे नैनों को ज्यादा ना तरसाइये,
करके लीले की असवारी आ जाइए,
श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,
मेरे घर को मंदिर बना जाइए,
खाटू वाले मेरे घर में आ जाइए,
मेरे घर को भी मंदिर बना जाइए,

तेरे चरणों में अर्जी लगाई प्रभु,
तेरे रस्ते पर पलके बिछाई प्रभु,
इन नैनों को दर्शन दिखा जाइए,
खाटू वाले मेरे घर में आ जाइए,
खाटू वाले मेरे घर में आ जाइए,
मेरे घर को भी मंदिर बना जाइए,

कच्ची कलियों का बागा मंगाया प्रभु,
चूरमा देसी घी का बनाया प्रभु
भोग रूपों मैं थोड़ा सा खा जाइए
खाटू वाले मेरे घर में आ जाइए,
खाटू वाले मेरे घर में आ जाइए,
मेरे घर को भी मंदिर बना जाइए,

याद रह रह के हमको सताती प्रभु,
यह दुनिया भी दिल को दुखाती प्रभु,
मेरी बिगड़ी है किस्मत बना जाइए,
खाटू वाले मेरे घर में आ जाइए,
खाटू वाले मेरे घर में आ जाइए,
मेरे घर को भी मंदिर बना जाइए,

तुमने लाखों की बिगड़ी बनाई प्रभु,
दीन दुखियों पर ममता लुटाई प्रभु,
हम भक्तों पर ममता लूटा जाइए,
खाटू वाले मेरे घर में आ जाइए,
खाटू वाले मेरे घर में आ जाइए,
मेरे घर को भी मंदिर बना जाइए,

मेरे नैनों को ज्यादा ना तरसाइये,
करके लीले की असवारी आ जाइए,
श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,
मेरे घर को मंदिर बना जाइए,
खाटू वाले मेरे घर में आ जाइए,
मेरे घर को भी मंदिर बना जाइए,



श्रेणी : खाटू श्याम भजन



Khatu Wale Mere Ghar Mein Aa Jaiye || Mamta Bharti || Latest Shyam Baba Bhajan 2024

"खाटू वाले मेरे घर में आ जाइए" एक भक्ति भजन है जो खाटू श्याम बाबा की भक्ति को समर्पित है। इस भजन में भक्त अपने घर में श्याम बाबा के आगमन की प्रार्थना कर रहे हैं और उनका स्वागत करते हुए अपने घर को एक मंदिर बनाने की इच्छा व्यक्त करते हैं। भजन की विशेषता यह है कि इसमें श्याम बाबा के चरणों में अर्जी लगाने, उनके रस्ते पर पलके बिछाने, और उनके दर्शन पाने की भावना प्रकट की जाती है। इसके साथ ही, भक्त अपनी बिगड़ी किस्मत को ठीक करने और दीन दुखियों पर श्याम बाबा की ममता लुटाने की प्रार्थना करते हैं। यह भजन विशेष रूप से भक्तों में आस्था और भक्ति का संचार करता है। इस भजन को लिखा है प्रसिद्ध भजन लेखक और गायक, जिनकी आवाज़ में यह भजन जीवित हुआ है। स्वरों का मिश्रण और भावनाओं का सही ढंग से समर्पण इसे एक अद्वितीय भक्ति भजन बनाता है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली