मीरा दीवानी हुई श्याम की
प्रीत की डोर ये मोहन से बाँध ली जबसे,
छोड़ महलो को हुई जोगन मीरा तबसे,
ना इज़्ज़त की चिंता ना बदनामी का डर,
घूमे गलियों मै दीवानी वो श्याम की होकर,
मीरा दीवानी हुई श्याम की दीवानी हुई,
छोड़ महलो की शान शौकतें मस्तानी हुई,
मीरा दीवानी हुई .............
राणा विष देके बोला पीलो ऐ मेरी रानी,
पी गई मीरा ज़हर जान के अमृत पानी,
कोई कुछ भी कहे हर बात से अनजानी हुई,
मीरा दीवानी हुई श्याम की दीवानी हुई,
तेरी गलियों की मुसाफिर हूँ मैं तेरी मोहन,
कहती दुनिया मुझे दीवानी मैं हुई जोगन,
मुझे परवाह नहीं दुनिया से बेगानी हुई,
मीरा दीवानी हुई श्याम की दीवानी हुई,
Bhajan (English)
preet ki dor ye mohan se baandh li jabse,
chhod mehlo ko hui jogan meera tabse,
na izzat ki chinta na badnami ka dar,
ghoome galiyo mein deewani wo shyam ki hokar,
meera deewani hui, shyam ki deewani hui,
chhod mehlo ki shaan shaukatein mastani hui,
meera deewani hui……………..
rana vish deke bola ae meri rani,
pee gayi meera zahar jaan ke amrit paani,
meera deewani hui, shyam ki deewani hui,
teri galiyon ki musafir hoon main teri mohan,
kehti duniya mujhe deewani main hui jogan,
mujhe parwah nahi duniya se begani hui,
meera deewani hui, shyam ki deewani hui,
श्रेणी : खाटू श्याम भजन