बालाजी आ जाओ - balaji aa jao

बालाजी आ जाओ



तुम मन के मंदिर में, रामलला संग रहते हो।
संकट की हर घड़ियों में, साथ मेरे तुम रहते हो।
बालाजी आ जाओ, आकर दर्शन दे जाओ।
तुम मन के मंदिर में, रामलला संग रहते हो।।

भूल हुई है लाखों मुझसे, फिर भी कृपा बरसाते हो।
मेरी भूल बुलाकर तुम, चरणों से लगाते हो।।
बालाजी आ जाओ ,आकर दर्शन दे जाओ।
तुम मन के मंदिर में, रामलला संग रहते हो।।

बाबा ने सब है दिया, कोई ना शिकायत है।
धन ना दोलत चाहूं मैं, मांगु भक्ति विरासत में।।
बालाजी आ जाओ, आकर दर्शन दे जाओ।
तुम मन के मंदिर में, रामलला संग रहते हो।।

देर न कर तू जल्दी चल, हनुमत के अब होंगे दर्शन।
बालाजी वहीं पे मिले, भजन राम के जहां पे चले।।
बालाजी आ जाओ, आकर दर्शन दे जाओ।
तुम मन के मंदिर में, रामलला संग रहते हो।।

मात-पिता ओर बंधु सखा, सब कुछ मेरे तुमही हो।
छोटे से इस जीवन में, हर शुरुआत तुम्ही से हो।
बालाजी आ जाओ, आकर दर्शन दे जाओ।

तुम मन के मंदिर में, रामलला संग रहते हो।
संकट की हर घड़ियों में, साथ मेरे तुम रहते हो।।
तुम मन के मंदिर में, रामलला संग रहते हो।

लेखक,गायक- पंडित मनोज नागर,
9893377018



श्रेणी : हनुमान भजन



BALAJI AA JAO | TUM MAN KE MANDIR ME | PANDIT MANOJ NAGAR | NEW HANUMAN BHAJAN |

"तुम मन के मंदिर में" एक अत्यंत भावपूर्ण और भक्ति से भरपूर हनुमान भजन है, जिसे पंडित मनोज नागर जी ने लिखा और गाया है। इस भजन में भक्त हनुमान जी को अपने मन-मंदिर में वास करने वाले दिव्य स्वरूप के रूप में देखता है और संकट की हर घड़ी में उनकी उपस्थिति को अनुभव करता है।

भजन की प्रत्येक पंक्ति हनुमान जी के प्रति अटूट श्रद्धा, प्रेम और समर्पण को दर्शाती है। इसमें बताया गया है कि चाहे कितनी भी भूलें हो जाएँ, हनुमान जी अपने भक्तों पर कृपा बरसाते रहते हैं और उन्हें अपनी शरण में स्थान देते हैं। भक्त धन-संपत्ति नहीं, बल्कि हनुमान जी की भक्ति को अपनी असली विरासत मानता है, जो इस भजन की गहराई को और भी बढ़ा देता है।

भजन में रामभक्ति, हनुमान जी की कृपा और उनके अलौकिक दर्शन की प्रार्थना मुख्य भाव के रूप में उभरकर आती है। अंत में, यह भजन भक्त के जीवन में बालाजी के अनन्य स्थान को दर्शाता है—वह हनुमान जी को अपना माता-पिता, बंधु, सखा और जीवन की हर शुरुआत का आधार मानता है।

इस भजन की संगीत शैली मधुर और हृदयस्पर्शी है, जिससे यह भक्तों को तुरंत प्रभु भक्ति में लीन कर देता है। "बालाजी आ जाओ, आकर दर्शन दे जाओ" की गूँज हर हनुमान भक्त के हृदय में एक दिव्य भाव उत्पन्न कर देती है और उन्हें प्रभु के और करीब ले जाती है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली