आना होगा रे हर बार मेरा विश्वास नहीं टूटे

आना होगा रे हर बार मेरा विश्वास



आना होगा रे हर बार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे,
है भरोसे तेरे परिवार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे।

हमने तो तुझको माना है,
तुझको ही दिल में बसाया है,
सच्चे भावों से सांवरिया,
तुझको ही हमने रिझाया है,
तुम जगत के पालनहार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे,
आना होगा रे हर बार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे,
है भरोसे तेरे परिवार ,
मेरा विश्वास नहीं टूटे।

तुम पर ही पूरा भरोसा है,
सबसे ऊंची तुम सिफारिश हो,
कहीं और न जाना पड़े बाबा,
हरदम तुम से ही गुजारिश हो,
तेरी ही रहे दरकार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे,
आना होगा रे हर बार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे,
है भरोसे तेरे परिवार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे।

आओगे नहीं तो कौन भला,
मुश्किल में साथ निभाएगा,
तेरे होते गर लाज गई,
झूठा रिश्ता कहलाएगा,
तेरे होते ना होवे हार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे,
आना होगा रे हर बार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे,
है भरोसे तेरे परिवार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे।

तुमसे मिलकर ऐसा लगता,
जन्मों का बंधन है तुमसे,
पूरा परिवार दीवाना तेरा,
सब आस लगाए हैं तुमसे,
राकेश की सुन ले पुकार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे,
प्रतीक की सुन ले पुकार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे,
आना होगा हर बार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे,
आना होगा रे हर बार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे,
है भरोसे तेरे परिवार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे।

आना होगा रे हर बार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे,
है भरोसे तेरे परिवार,
मेरा विश्वास नहीं टूटे।



श्रेणी : खाटू श्याम भजन



Vishwas Nahi Tute | आना होगा रे हर बार विश्वास नहीं टूटे | श्याम भक्त का अटूट विश्वास Prateek Mishra

आना होगा रे हर बार, मेरा विश्वास नहीं टूटे, है भरोसे तेरे परिवार, मेरा विश्वास नहीं टूटे, हमने तो तुझको माना है, तुझको ही दिल में बसाया है, aana hoga re har baar, mera vishvaas nahin toote, hai bharose tere parivaar, mera vishvaas nahin toote, hamane to tujhako maana hai, tujhako hee dil mein basaaya hai,

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली