ऐ श्याम तेरे खाटू नगर को प्रणाम लिरिक्स Shyam Tere Khatu Nagar Ko Pranam Lyrics Bhajan

ऐ श्याम तेरे खाटू नगर को प्रणाम



गोकुल ढूंढा मथुरा ढूंढी, तीरथ सारी दुनिया सारी,
खाटू नगर में आन मिले कलयुग के अवतारी,
सीकर जिले की पावन ज़मीन को प्रणाम,
ऐ श्याम तेरे खाटू नगर को प्रणाम।

खाटू में सब से पहले दर्शन जिसे मिला,
खाटू में मंदिर बनाया उस भक्त को प्रणाम,
कहते हैं आलू सिंह जी भक्ति शिरोमणि,
ऐसे दीवाने श्याम के उस भक्तो को प्रणाम,
ऐ श्याम तेरे खाटू नगर को प्रणाम।

जाते हैं चल के पैदल जो भक्त तेरे यहाँ,
उस डगर में पड़ी पग धूलि को प्रणाम,
आराम पाते बाबा तेरे भक्त थके हुए,
उस जगह श्याम कुंड श्याम बगीची को प्रणाम,
ऐ श्याम तेरे खाटू नगर को प्रणाम।

जिसने सजाया तेरा दरबार सांवरे,
बना दी मनोहर झांकी उस भक्त को प्रणाम,
गुणगान करते तेरा साज़ो आवाज़ से,
माँ शारदे के ऐसे नौ निहालों को प्रणाम,
बैठे जो दर पे तेरे जैकारे बोलते,
ताली बजाती गाते हर भक्त को प्रणाम,
खाटू से चलकर तेरे कीर्तन में आ गई,
निर्मल सुहानी पावन श्याम ज्योति को प्रणाम,
होता रहे ये कीर्तन कोमल सदा सदा,
कीर्तन कराने वाले श्याम भक्तों को प्रणाम,
ऐ श्याम तेरे खाटू नगर को प्रणाम।



श्रेणी : खाटू श्याम भजन



श्याम तेरे खाटू नगर को प्रणाम || Shilpi Kaushik ji - Chandausi kirtan || Shree Shyam Sagar

गोकुल ढूंढा मथुरा ढूंढी, तीरथ सारी दुनिया सारी, खाटू नगर में आन मिले कलयुग के अवतारी, सीकर जिले की पावन ज़मीन को प्रणाम, gokul dhoondha mathura dhoondhee, teerath saaree duniya saaree, khaatoo nagar mein aan mile kalayug ke avataaree, seekar jile kee paavan zameen ko pranaam,

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली