बाबा जल्दी ब्याह करा दे
तन्ने दावत मे ले जाउँ,
रिंगस से ध्वजा उठाउँ,
यारो को साथ में लाउ,
तेरे द्वारे ढोल बजाउँ,
चल करके पैदल आउँ,
ओ बाबा, जल्दी ब्याह करा दे,
तन्ने दावत मे ले जाउँ।
क्या तेरा मन नहीं करता बाबा
घी बूरा खाने का
ठाट बाट और शान बान से
समधयाने जाने का
याद रखे जो दुनिया सारी
ऐसी खातिरदारी कराऊं
ओ बाबा, जल्दी ब्याह करा दे,
तन्ने दावत मे ले जाउँ।
घरवालो की आस यही
जल्दी घरवाली आए
यार पढ़ोसी पूछे सारे
कब तू ब्याह कराए
परिवार को कर दे रोशन
समर्पण बस इतना चाहूं
ओ बाबा, जल्दी ब्याह करा दे,
तन्ने दावत मे ले जाउँ।
शादी के पंडाल मे
तेरा दरबार सज़ाउँ
तेरी पवन जोत के आगे
सातो फेरे कराउँ
तेरे ही आशीर्वाद से बाबा
ये घर संसार बसाउँ
ओ बाबा, जल्दी ब्याह करा दे,
तन्ने दावत मे ले जाउँ।
हो इच्छा पूरी सचिन
सब झूमे नाचे गाएं
हस्ते हस्ते नई बहू संग
तेरे दर पे आएं
प्रेम भाव से घर भर जाए
दीपक ऐसी कृपा मैं चाहूं
ओ बाबा, जल्दी ब्याह करा दे,
तन्ने दावत मे ले जाउँ।
श्रेणी : खाटु श्याम भजन