तू है दाता मैं हूँ भिखारी - Tu Hai Data Main Hu Bhikhari

तू है दाता मैं हूँ भिखारी



तू दाता है मैं हूँ भिखारी,
इसलिए मैं आता हूँ।
देता है तू जितना उसी से,
मैं परिवार चलता हूँ।
तू दाता है मैं हूँ भिखारी,
इसलिए मैं आता हूँ।

तेरे दर पे आके बाबा,
मैं भी शाह बन जाता हूँ,
पाके तेरा दर्शन बाबा,
शहंशाह बन जाता हूँ,
तेरा दर ही मेरा ठिकाना,
और कहीं ना जाता हूँ,
तू दाता है मैं हूँ भिखारी,
इसलिए मैं आता हूँ।

लाखों दर हैं इस दुनियां में,
एक दर भी तेरे जैसा ना,
सबको देखा सबको परखा,
कोई मिला तेरे जैसा ना,
मिलता है जो दर पे तेरे,
और कहीं ना पाता हूँ,
तू दाता है मैं हूँ भिखारी,
इसलिए मैं आता हूँ।

मैं हूँ सुदामा तू है श्यामा,
तू है दाता, मैं मंगता हूँ,
तेरी भक्ति पे मेरे बाबा,
अपना जीवन रंगता हूँ,
तू है मेरा मैं हूँ तेरा,
सबको यही बताता हूँ,
तू दाता है मैं हूँ भिखारी,
इसलिए मैं आता हूँ।

तू दाता है मैं हूँ भिखारी,
इसलिए मैं आता हूँ।
देता है तू जितना उसी से,
मैं परिवार चलता हूँ।
तू दाता है मैं हूँ भिखारी,
इसलिए मैं आता हूँ। 



श्रेणी : खाटु श्याम भजन


तूँ है दाता में हूँ भिखारी - श्याम जी का दिल छू जाने वाला भजन - Baba Shyam Song - Keshav Sharma

तू दाता है मैं हूँ भिखारी, इसलिए मैं आता हूँ, देता है तू जितना उसी से, मैं परिवार चलता हूँ, तू दाता है मैं हूँ भिखारी, इसलिए मैं आता हूँ, तेरे दर पे आके बाबा, मैं भी शाह बन जाता हूँ, too daata hai main hoon bhikhaaree, isalie main aata hoon, deta hai too jitana usee se, main parivaar chalata hoon, too daata hai main hoon bhikhaaree, isalie main aata hoon, tere dar pe aake baaba, main bhee shaah ban jaata hoon,

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली