भाव के भूखे है भगवान लिरिक्स Bhav Ke bhukhe Hai Bhagwan Lyrics

भाव के भूखे है भगवान




भाव बिन मिले नहीं भगवान,
भाव के भूखे हैं भगवान,
ओ भगवान को जपने वाले, दिल से कर ले ध्यान,
भाव के भूखे हैं भगवान,
भाव बिन मिले नहीं भगवान....

झूठे फल शबरी के खाए,
राम ने रुचि रुचि भोग लगाएं,
जो ढूंढे उसको मिल जाए, कहते वेद पुराण,
आप मिले नहीं भगवान,
भाव के भूखे हैं भगवान,
भाव बिन मिले नहीं भगवान....

दुर्योधन की छोड़ी मेवा,
भा गई विदुरानी की सेवा,
जो ढूंढे उसको मिल जाए कहता, संत समाज,
भाव के भूखे हैं भगवान,
भाव बिन मिले नहीं भगवान....

ध्रुव पहलाद सुदामा मीरा,
नरसी भगत की मिट गई पीड़ा,
श्रद्धा और समर्पण से ही, रीझे करुणानिधान,
भाव के भूखे हैं भगवान,
भाव बिन मिले नहीं भगवान....

भाव बिना ना भक्ति सुहावे,
बिना गुरु के ज्ञान ना आवे,
राहें ना पावे  रसिक बावरे ओ मूरख नादान,
भाव के भूखे हैं भगवान,
भाव बिन मिले नहीं भगवान....



श्रेणी : कृष्ण भजन



Bhajan Tags: bhav ke bhukhe hai bhagwan bhajan,bhav ke bhukhe hai bhagwan hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,sawan special bhajan,sawan ke bhajan,shivratri bhajan,bhav ke bhukhe hai bhagwan hindi lyrics,bhav ke bhukhe hai bhagwan in hindi lyrics,bhav ke bhukhe hai bhagwan hindi me bhajan,bhav ke bhukhe hai bhagwan likhe hue bhajan,bhav ke bhukhe hai bhagwan lyrics in hindi,bhav ke bhukhe hai bhagwan hindi lyrics,bhav ke bhukhe hai bhagwan lyrics.

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post