ये मोरछड़ी लहरा दो मेरे सारे कष्ट मिटा दो लिरिक्स Ye Morchhadi Lahara Do Lyrics

ये मोरछड़ी लहरा दो मेरे सारे कष्ट



ये मोरछड़ी लहरा दो,मेरे सारे कष्ट मिटा दो,
सुनले मेरी पुकार आके,मुझको संभाल,
सुनले मेरी पुकार आके,मुझको सम्भाल।

जिस पर भी लहराई हर भक्त की  बात बनी है,
ना जाने कितनो की मेरे बाबा लाज बची है,
काटो मेरे ये कष्ट भी,विपदा जो आ पड़ी है,
जिस जिसने जो माँगा पाया,बाबा मैं भी शरण में आया,
सुन ले मेरी पुकार,आके मुझको संभाल,
सुनले मेरी पुकार,आके मुझको सम्भाल।

तेरी मोरछड़ी के दम से,सारा संसार खड़ा है,
कलयुग में मेरे बाबा तू,लखदातार  बड़ा है,
सुनकर के महिमा ये तेरी,चरणों में आ पड़ा मैं,
एक बार तो दया दिखा दो,मुझको भी पार लगा दो,
सुन ले मेरी पुकार,आके मुझको संभाल,
सुनले मेरी पुकार,आके मुझको सम्भाल।

टूटा हूँ मेरे बाबा अब,मेरी लाज बचाओ,
डूबे है मेरी नैया उसको,तुम पार लगाओ,
प्रेमी को अपने सांवरे,इतना तो ना सताओ,
दो मोरछड़ी का झाड़ा,मैं भी हूँ ग़म का मारा,
सुन ले मेरी पुकार,आके मुझको संभाल,
सुनले मेरी पुकार,आके मुझको सम्भाल।

ये मोरछड़ी लहरा दो,मेरे सारे कष्ट मिटा दो,
सुनले मेरी पुकार,आके मुझको संभाल,
सुनले मेरी पुकार,आके मुझको सम्भाल।


श्रेणी :  खाटु श्याम भजन




Ye Morchadi Lehra Do | ये मोरछड़ी लेहरा दो मेरे सारे कष्ट मिटा दो | Shyam Bhajan | Pramod Premi Ji

ये मोरछड़ी लहरा दो मेरे सारे कष्ट मिटा दो लिरिक्स Ye Morchhadi Lahara Do Lyrics, Khatu Shyam Ji Bhajan by Singer: Pramod Premi Ji

Bhajan Tags: Lyrics in hindi,bhajan lyrics,ytkrishnabhakti,bhajan hindi me,hindi me bhajan,aarti,khatu shyam bhajan,lyrics hindi me,naye naye bhajan,bhajan dairy,bhajan ganga,bhajano ke bol,nay nay bhajan,bhajan in hindi lyrics,Ye Morachhadi Lahara Do,Mere Saare Kasht Mita Do,Sunale Meri Pukaar,Aake Mujhako Sambhaal,Sunale Meri Pukaar,Aake Mujhako Sambhaal,Jis Par Bhi Laharai,Har Bhakt Ki  Baat Bani Hai,Na Jaane Kitano Ki,Mere BaAub a Laaj Bachi Hai,Kaato Mere Ye Kasht Bhi,Vipada Jo Aa Padi Hai, Jis Jisane Jo Maanga Paaya,BaAub a Main Bhi Sharan Mein Aaya,Sun Le Meri Pukaar,Aake Mujhako Sambhaal, Sunale Meri Pukaar,Aake Mujhako Sambhaal,Teri Morachhadi Ke Dam Se,

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post