जयकारा है जयकारा श्याम धणी का जयकारा - Tera Jaykara Hai

जयकारा है जयकारा श्याम धणी का जयकारा



जयकारा है जयकारा,
श्याम धणी का जयकारा,
शीश के दानी महा बलवानी,
खाटू वाले श्याम तेरा जयकारा है।

त्रेता युग में राम बना द्वापर में घनश्याम बना,
अपने भक्तों के खातिर आज तू बाबा श्याम बना,
कोई नहीं है इस कलयुग में तुमसा देव महान,
जयकारा है जयकारा,
श्याम धणी का जयकारा,
शीश के दानी महा बलवानी,
खाटू वाले श्याम तेरा जयकारा है।

नाम की महिमा भारी है लीले की असवारी है,
इनमे कोई शक ही नहीं तू कलयुग अवतारी है,
खाटू जैसा गाँव भी बाबा बन गया तीर्थ धाम,
जयकारा है जयकारा,
श्याम धणी का जयकारा,
शीश के दानी महा बलवानी,
खाटू वाले श्याम तेरा जयकारा है।

घर-घर पूजा होती है घर घर कीर्तन होते हैं,
अहो भाग्य हम दीनों के तेरे दर्शन होते हैं,
बनवारी मिल जाये हम को चरणों में स्थान,
जयकारा है जयकारा,
श्याम धणी का जयकारा,
शीश के दानी महा बलवानी,
खाटू वाले श्याम तेरा जयकारा है।



श्रेणी : खाटु श्याम भजन



जयकारा Bhajan - Shyam Singh Chouhan Khatu Bhajan 2021 | New Shyam Bhajan - Jaikara

यह भजन खाटू श्याम के भक्तों के लिए समर्पित है, जो उनकी महिमा और शक्ति का गुणगान करता है। इस भजन में खाटू श्याम के रूप में भगवान श्री कृष्ण की उपासना की जाती है और उनकी कृपा की चर्चा की जाती है। यह भजन विशेष रूप से भक्तों के दिलों में शांति और आस्था को जागृत करता है।

भजन के शब्दों में श्याम धणी की शक्ति, उनके प्रति भक्ति और उनके आशीर्वाद का विशेष महत्व बताया गया है। घर-घर पूजा और कीर्तन की अपार महिमा है, और यह भजन श्रद्धा और भक्ति से भरा हुआ है। खाटू श्याम के दर्शनों से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है, और इस भजन में इसी बात को खूबसूरती से व्यक्त किया गया है।

यह भजन खाटू श्याम के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, जिसे सुनते हुए भक्त अपनी आस्था और विश्वास को मजबूत करते हैं।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

1 Comments

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली