भोले मैं तेरे दर पे लिरिक्स Bhole Main Tere Dar Pe Lyrics

भोले मैं तेरे दर पे



( भोले मैं तेरे दर पे,
कुछ आस लिए आया हूँ ,
तेरे दर्शन की मन में,
एक प्यास लिए आया हूँ ,
अब छोड़ दिया जग सारा,
सब तोड़ दिए रिश्ते,
विश्वास है भक्ति का,
मन में विश्वास लिए आया हूँ। )

भोले मेरी नैया को भव पार लगा देना,
है आपके हाथो में मेरी बिगड़ी बना देना॥

तुम शंख बजा करके दुनिया को जगाते हो,
डमरू की मधुर धुन से सद्धमार्ग दिखाते हो,
में मूरख सब मेरे अवगुण को भुला देना,
भोले मेरी नैय्या को भव पार लगा देना॥

( दुनिया जिसे कहते है माया है तुम्हारी,
कण कण में यहाँ शम्भू छाया है तुम्हारी,
मेरा तो कुछ भी नहीं है ना स्वास है ना धड़कन,
ये प्राण है तुम्हारा काया है तुम्हारी। )

हर और अँधेरा है तूफ़ान ने घेरा है,
कोई राह नहीं दिखती एक तुझपे भरोसा है,
एक आस लगी तुझसे मेरी लाज बचा लेना,
भोले मेरी नैय्या को भव पार लगा देना॥

हे जगदम्बा के स्वामी देवादिदेव नमामि,
सबके मन की तुम जानो शिव शंकर अंतर्यामी,
दुःख आप मेरे मन का महादेव मिटा देना,
भोले मेरी नैया को भव पार लगा देना॥

( हे महाकाल तुम्हारे दर पे लोग,
खाली हाथ आते है,
और झोली भर कर जाते है,
कोई बात तो है महाकाल,
तुम्हारे दर्शन में,
तभी तो लाखो लोग,
तुमको शीश झुकाते है। )

महादेव जटा में तुमने गंगा को छुपाया है,
माथे पर चन्द्र सजाया विषधर लिपटाया है,
मुझे नाथ गले अपने महाकाल लगा लेना,
भोले मेरी नैय्या को भव पार लगा देना....



श्रेणी : शिव भजन



भोले मेरी नैया का भव् पार लगा देना | Bhole Meri Naiya ko Bhav par laga dena #Savan Bhajan #Shivratri

भोले मैं तेरे दर पे लिरिक्स Bhole Main Tere Dar Pe Lyrics, Shiv Bhajan In Hindi, Sawan Special Bhajan, Shivratri Special Bhajan

Bhajan Tags: Lyrics in hindi,bhajan lyrics,ytkrishnabhakti,bhajan hindi me,hindi me bhajan,aarti,khatu shyam bhajan,lyrics hindi me,naye naye bhajan,bhajan dairy,bhajan ganga,bhajano ke bol,nay nay bhajan,bhajan in hindi lyrics,bhole main tere dar pe,bhole main tere dar pe lyrics,bhole main tere dar pe in hindi,shivratri bhajan,sawan bhajan,savan special bhajan,savan special,Shiv Bhajan,bhole main tere dar pe,bhole main tere dar pe lyrics,bhole main tere dar pe in hindi,shivratri bhajan,sawan bhajan,savan special bhajan,savan special,Shiv Bhajan.

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली