एक फकीरा माँ के दर पे | Ek Fakira Maa Ke Dar Pe | Kumar Vishu | mata rani bhajan

एक फकीरा माँ के दर पे



एक फकीरा माँ के दर पे,
एक फकीरा माँ के दर पे,
हो एक फकीरा माँ के दर पे बोल रहा जयकारा,
जय जय जय माँ जय जय जय माँ,
माँ के दर पर आकर झुकता भकतो आलम सारा,
माँ के दर पर आकर झुकता भकतो आलम सारा....

एक फकीरा माँ के दर पे,
हो एक फकीरा माँ के दर पे बोल रहा जयकारा,
जय जय जय माँ जय जय जय माँ,
माँ के दर पर आकर झुकता भकतो आलम सारा,
माँ के दर पर आकर झुकता भकतो आलम सारा....

ब्रम्हा विष्णु शिव शंकर जी माँ की महिमा गाते,
ब्रम्हा विष्णु शिव शंकर जी माँ की महिमा गाते,
ऋषि मुनि ज्ञानी और ध्यानी माँ को शीश नवाते,
ऋषि मुनि ज्ञानी और ध्यानी माँ को शीश नवाते,
माता ज्वाला की ज्योति का भक्तो अजब नजारा,
जय जय जय माँ जय जय जय माँ,
माँ के दर पर आकर झुकता भकतो आलम सारा,
माँ के दर पर आकर झुकता भकतो आलम सारा,
जय जय जय माँ जय जय जय माँ....

बड़े बड़े दानी महादानी माँ को रोज है ध्याते,
बड़े बड़े दानी महादानी माँ को रोज है ध्याते,
मन की इच्छा पूरी करते मन चाहा फल पाते,
मन की इच्छा पूरी करते मन चाहा फल पाते,
एक नहीं जहाँ लाखो करोडो झुकता है जग सारा,
जय जय जय माँ जय जय जय माँ,
माँ के दर पर आकर झुकता भकतो आलम सारा,
माँ के दर पर आकर झुकता भकतो आलम सारा....

किरपा करती मात भवानी जो दर माँ के जाए,
किरपा करती मात भवानी जो दर माँ के जाए,
जाने कितने दीवाने तर गए माँ दर शीश झुकाये,
जाने कितने दीवाने तर गए माँ दर शीश झुकाये,
भव सागर से अब मैया सबको पार उतारा,
जय जय जय माँ जय जय जय माँ,
माँ के दर पर आकर झुकता भकतो आलम सारा,
माँ के दर पर आकर झुकता भकतो आलम सारा.....

एक फकीरा माँ के दर पे,
हो एक फकीरा माँ के दर पे बोल रहा जयकारा,
जय जय जय माँ जय जय जय माँ,
माँ के दर पर आकर झुकता भकतो आलम सारा,
माँ के दर पर आकर झुकता भकतो आलम सारा,
माँ के दर पर आकर झुकता भकतो आलम सारा,
माँ के दर पर आकर झुकता भकतो आलम सारा.....



श्रेणी : दुर्गा भजन


एक फकीरा माँ के दर पे | Ek Fakira Maa ke Dar Pe | Kumar Vishu | Mata Rani Bhajan

इस भजन में माँ के दरबार की महिमा का वर्णन किया गया है, जहाँ राजा हो या फकीर, हर भक्त श्रद्धा से अपना सिर झुकाता है। भजन का मुख्य भाव यह है कि माँ भवानी के सामने सभी समान हैं और हर कोई अपनी मनोकामना, विश्वास तथा भक्ति लेकर उनके दरबार में आता है। माँ ज्वाला की पवित्र ज्योति और ब्रह्मा, विष्णु, शिव सहित ऋषि-मुनियों द्वारा उनकी महिमा गाने का उल्लेख माँ की दिव्य शक्ति के प्रति श्रद्धा को प्रकट करता है।

भजन हमें माँ के प्रति समर्पण, विनम्रता और अटूट विश्वास का संदेश देता है। माँ के चरणों में शीश झुकाना अहंकार त्यागकर सच्चे मन से प्रार्थना करने का प्रतीक है। भवसागर से पार उतारने की प्रार्थना जीवन की कठिनाइयों से उबरने और आध्यात्मिक शांति पाने की आशा को दर्शाती है। यह भजन भक्तों के मन में उत्साह, विश्वास और माँ के जयकारे लगाने की भावना जगाता है। 🙏 जय माँ भवानी!

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली