क्या ख़ूब लग रहे देखो फूलों में लख़दातार - Kya Khub Lag Rahe Dekho

क्या ख़ूब लग रहे देखो फूलों में लख़दातार



इतना सुन्दर मुखड़ा,
उस पर ऐसा श्रृंगार,
महके जूही और चंपा,
गेंदा बेला गुलनार,
इन फूलों की महक से तेरा,
महक उठा दरबार,
क्या खूब लग रहे देखो,
फूलों में लखदातार ।।

तर्ज - कितना हसीन चेहरा,

तेरे मोर मुकुट का क्या कहना,
केशों का बना है जो गहना,
मणियां जो लगे निराली है,
उस पर ये लट घुंघराली है,
कानों में कुंडल चमके,
चमके है गले का हार,
तेरे तेज भरे दो नैना,
उसपे कजरे की धार,
तेरे कजरारे नैनों पर मैं,
सदके जाऊं सौ बार,
क्या खूब लग रहे देखों,
फूलों में लखदातार ।।

चेहरे पर सूरज की लाली है,
मुस्कान अजब सी मतवाली है,
दिल कहे नजर ना लग जाए,
यही सोच के मन है घबराए,
क्योंकि तुझ में खो जाता,
जो आता है एक बार,
सबको ही सहारा देता,
सबको करता है प्यार,
मंद मंद मुस्काते रहते,
खाटू के सरकार,
क्या खूब लग रहे देखों,
फूलों में लखदातार ।।

क्या शोभा का मैं गुणगान करूँ,
कैसे गीतों में मैं बखान करूँ,
तेरी महिमा का ना सार मिले,
तेरे नैनो से तार मिले,
तेरी महक ' धीरज ' मिलता,
होता जब जब दीदार,
तेरा दीवाना बन करके,
जो करे देख के सूरत तेरी,
खुश होता ये संसार,
क्या खूब लग रहे देखों,
फूलों में लखदातार ।।

इतना सुन्दर मुखड़ा,
उस पर ऐसा श्रृंगार,
महके जूही और चंपा,
गेंदा बेला गुलनार,
इन फूलों की महक से तेरा,
महक उठा दरबार,
क्या खूब लग रहे देखो,
फूलों में लखदातार ।।



श्रेणी : खाटु श्याम भजन



Kitna Sundar Mukhda | क्या ख़ूब लग रहे देखो फूलों में लख़दातार | Khatu Shyam Bhajan | Anjali Dwivedi

खाटू श्याम जी का यह भजन उनकी अनुपम शोभा और अलौकिक श्रृंगार का वर्णन करता है। उनके चेहरे की सुंदरता जूही, चंपा, गेंदा, बेला, और गुलनार जैसे फूलों की महक से महक उठती है। मोर मुकुट, घुंघराले केश, कानों के कुंडल, और गले का हार उनकी छवि को और मनमोहक बना देते हैं। सूरज की लाली जैसी उनके मुख की चमक और उनकी मधुर मुस्कान भक्तों के हृदय को आनंद से भर देती है।

जो भी भक्त खाटू नरेश के दर्शन करता है, वह उनकी महिमा में खो जाता है। उनकी ममता और प्रेम हर दुख को हर लेते हैं। उनकी महक से दरबार भी महक उठता है और उनके कजरारे नैनों की शोभा अनमोल है। खाटू श्याम जी का दीदार कर संसार की हर चिंता मिट जाती है। उनकी छवि फूलों के बीच लखदातार के स्वरूप को और भी अद्भुत बना देती है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली