वादा कर ले सांवरे छोड़ोगे ना हाथ
वादा कर ले सांवरे,
छोड़ोगे ना हाथ,
ये साँस चलेगी जब तक,
ये साँस चलेगी जब तक,
तू रहेगा मेरे साथ,
वादा कर ले साँवरे,
छोड़ोगे ना हाथ ।।
तर्ज - देना हो तो दीजिये ।
इसी जनम की जानू बाबा,
आगे का किसने देखा,
तेरी किरपा रहे जो मुझ पर,
बदले जन्मों की रेखा,
ये जीवन सुधर गया तो,
ये जीवन सुधर गया तो,
करूँ अगले जनम की बात,
वादा कर ले साँवरे,
छोड़ोगे ना हाथ ।।
तेरा साथ रहे तो बाबा,
भव से मैं तर जाऊंगा,
जनम मरण के इन फंदो से,
मुक्ति मैं पा जाऊंगा,
बस एक दफा तू धर दे,
बस एक दफा तू धर दे,
तेरी किरपा का हाथ,
वादा कर ले साँवरे,
छोड़ोगे ना हाथ ।।
अंत समय सांसो के सुर में,
कान्हा गीत तुम्हारे हो,
' हर्ष ' मेरी आंखों के आगे,
तुम ही मीत हमारे हो,
ये जीवन सफल बना दे,
ये जीवन सफल बना दे,
बस इतनी है फरियाद,
वादा कर ले साँवरे,
छोड़ोगे ना हाथ ।।
वादा कर ले सांवरे,
छोड़ोगे ना हाथ,
ये साँस चलेगी जब तक,
ये साँस चलेगी जब तक,
तू रहेगा मेरे साथ,
वादा कर ले साँवरे,
छोड़ोगे ना हाथ ।।
श्रेणी : कृष्ण भजन
वादा कर ले सांवरे, छोड़ोगे ना हाथ || Waada Kar Le Sanware || NEW KRISHNA BHAJAN 2022 || BHAJAN
"वादा कर ले सांवरे, छोड़ोगे ना हाथ" एक दिल छूने वाला कृष्ण भजन है, जो भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और प्रेम को व्यक्त करता है। इस भजन में भक्ति और श्रद्धा के साथ भगवान से जीवनभर साथ रहने का वादा किया जाता है। गीत के बोल "वादा कर ले सांवरे, छोड़ोगे ना हाथ" दिल में एक गहरी इच्छा और विश्वास को प्रकट करते हैं, जिससे भक्ति की भावना और भी प्रगाढ़ होती है। जीवन के कठिन पलों में भगवान के साथ होने की आवश्यकता को इस भजन में सुंदर तरीके से व्यक्त किया गया है। यह भजन श्रोताओं को आंतरिक शांति और मानसिक संतुलन प्रदान करने में मदद करता है।
इस भजन को सुनकर आत्मा को एक गहरी शांति मिलती है और भक्ति मार्ग पर चलने का उत्साह बढ़ता है।