माँ आसरे तेरे मेरा परिवार पलता है || Maa Aasre Tere Mera Parivaar Palta Hai Lyrics

माँ आसरे तेरे मेरा परिवार पलता है



वैष्णो आसरे तेरे मेरा परिवार पलता है,
तेरे ही नाम से माता मेरा हर काम चलता है,
अम्बे माँ आसरे तेरे मेरा परिवार पलता है.....

कृपा की मूर्ति तुम हो, सदा ये सुनता आया हूँ,
दया मुझपे तेरी होगी, ये ही विश्वास लाया हूँ,
थाम लेती माँ गिरतों को, भक्त तेरा सम्भलता है,
वैष्णो आसरे तेरे मेरा परिवार पलता है.....

इक दाती तू ही है माता, ये सारा जग भिखारी है,
शरण में तेरी जो आये, कटे उसकी बीमारी है,
मेरे ह्रदय में तेरे नाम, का बस दीप जलता है,
वैष्णो आसरे तेरे मेरा परिवार पलता है.....

माँ भक्ति में जो लग जाये, जगे तकदीर भी सोई,
ठीक हूँ तेरी छाया में, मुझे चिन्ता नही कोई,
तेरा दर्शन जो मिल जाये, पाप मन से निकलता है,
वैष्णो आसरे तेरे मेरा परिवार पलता है.....

कई भक्तो के घर आई, मेरे घर में भी आ जाओ,
यहाँ जो रूखा सुखा है, प्रेम से बैठ के खाओ,
कहे भूलन माँ चाहे तो, बड़ा संकट भी टलता है,
वैष्णो आसरे तेरे मेरा परिवार पलता है.....



श्रेणी : दुर्गा भजन


Navratri Special Bhajan 2022 | Maa Aasre Tere | Harish Magan Ke Bhajan | माँ आसरे तेरे

माँ आसरे तेरे मेरा परिवार पलता है लिरिक्स Maa Aasre Tere Mera Parivaar Palta Hai Lyrics, Mata Rani Bhajan ( Durga Bhajan )

Bhajan Tags: Lyrics in hindi,bhajan lyrics,ytkrishnabhakti,bhajan hindi me,hindi me bhajan,aarti,khatu shyam bhajan,lyrics hindi me,naye naye bhajan,bhajan dairy,bhajan ganga,bhajano ke bol,nay nay bhajan,bhajan in hindi lyrics,maa aasre tere mera parivaar palta hai,maa aasre tere mera parivaar palta hai lyrics,mata rani bhajan,Durga Bhajan,maa aasre tere mera parivaar palta hai in hindi,maa aasre tere mera parivaar palta hai,maa aasre tere mera parivaar palta hai lyrics,mata rani bhajan,Durga Bhajan,maa aasre tere mera parivaar palta hai in hindi.

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली