मैया कितनी है दूरी - Maiya Kitni Hai Doori

मैया कितनी है दूरी

रास्ता चला नहीं जाए बताओ मैया कितनी है दूरी,
कितनी है दूरी मैया कितनी है दूरी,
पैरों में पड़ गए छाले बताओ मैया कितनी है दूरी,
रास्ता चला नहीं जाए बताओ मैया कितनी है दूरी......

मेरी मैया को टीका पसंद है,
बिंदिया लगानी है जरूरी बताओ मैया कितनी है दूरी,
कितनी है दूरी मैया कितनी है दूरी,
पैरों में पड़ गए छाले बताओ मैया कितनी है दूरी,
रास्ता चला नहीं जाए बताओ मैया कितनी है दूरी......

मेरी मैया को झुमके पसंद है,
नथनी पहनानी है जरूरी बताओ मैया कितनी है दूरी,
कितनी है दूरी मैया कितनी है दूरी,
पैरों में पड़ गए छाले बताओ मैया कितनी है दूरी,
रास्ता चला नहीं जाए बताओ मैया कितनी है दूरी......

तेरी मैया को हरवा पसंद है,
माला पहनानी है जरूरी बताओ मैया कितनी है दूरी,
कितनी है दूरी मैया कितनी है दूरी,
पैरों में पड़ गए छाले बताओ मैया कितनी है दूरी,
रास्ता चला नहीं जाए बताओ मैया कितनी है दूरी......

मेरी मैया को चूड़ियां पसंद है,
मेहंदी लगानी है जरूरी बताओ मैया कितनी है दूरी,
कितनी है दूरी मैया कितनी है दूरी,
पैरों में पड़ गए छाले बताओ मैया कितनी है दूरी,
रास्ता चला नहीं जाए बताओ मैया कितनी है दूरी......

मेरी मैया को तगड़ी पसंद है,
गुच्छा लगाना है जरूरी बताओ मैया कितनी है दूरी,
कितनी है दूरी मैया कितनी है दूरी,
पैरों में पड़ गए छाले बताओ मैया कितनी है दूरी,
रास्ता चला नहीं जाए बताओ मैया कितनी है दूरी......

मेरी मैया को पायल पसंद है,
महावर लगानी है जरूरी बताओ मैया कितनी है दूरी,
कितनी है दूरी मैया कितनी है दूरी,
पैरों में पड़ गए छाले बताओ मैया कितनी है दूरी,
रास्ता चला नहीं जाए बताओ मैया कितनी है दूरी......

मेरी मैया को लहंगा पसंद है,
चुदरी उढानी है जरूरी बताओ मैया कितनी है दूरी,
कितनी है दूरी मैया कितनी है दूरी,
पैरों में पड़ गए छाले बताओ मैया कितनी है दूरी,
रास्ता चला नहीं जाए बताओ मैया कितनी है दूरी......

मेरी मैया को हलवा पसंद है,
छोले खिलाने है जरूरी बताओ मैया कितना है दूरी,
कितनी है दूरी मैया कितनी है दूरी,
पैरों में पड़ गए छाले बताओ मैया कितनी है दूरी,
रास्ता चला नहीं जाए बताओ मैया कितनी है दूरी......

श्रेणी : दुर्गा भजन

श्रद्धा से भरे भक्तों के कदमों में छाले पड़ गए हैं, पर फिर भी माँ तक पहुँचने की ललक खत्म नहीं होती। माँ को सजाने के लिए टीका, बिंदिया, झुमके, नथनी, माला, चूड़ियां, और पायल सब कुछ चाहिए। भक्त हर जरूरी चीज लाना चाहते हैं, चाहे राह कितनी भी लंबी क्यों न हो। रास्ता भले ही कठिन हो, पर माँ की आराधना में यह सफर छोटा लगता है। हलवा, छोले का प्रसाद और माँ के लिए लहंगा-चुंदरी लाने का उत्साह भक्तों के कदम थमने नहीं देता। आखिर, हर श्रद्धालु के मन में बस यही सवाल है – "मैया, कितनी है दूरी?" माँ की कृपा से यह दूरी एक न एक दिन जरूर मिटती है, और तब भक्त का समर्पण, उसका सच्चा प्रेम माँ तक पहुँच ही जाता है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post