मेरे अंगना में आना मैया झूम झूम के - Mere Angana Me Aana Maiya

मेरे अंगना में आना मैया झूम झूम के



मेरे अंगना में आना मैया झूम झूम के,
झूम झूम के मैया नाच नाच के,
मेरे अंगना में आना मैया झूम झूम के,

माथे के सिंगार मैया बिंदिया से होगा,
बिंदिया से होगा मैया टीका से होगा,
सिंदुरा लगाना मैया झूम झूम के,
मेरे अंगना में आना मैया झूम झूम के,

हाथों का सिंगार मैया कंगना से होगा,
कंगना से होगा मैया चूड़ियों से होगा,
मेहंदी लगाना मैया झूम झूम के,
मेरे अंगना में आना मैया झूम झूम के,

पैरों का सिंगार मैया पायल से होगा,
पायल से होगा मैया बिछवा से होगा,
महावर लगाना मैया झूम झूम के,
मेरे अंगना में आना मैया झूम झूम के,

अँगो का सिंगार मैया साड़ी से होगा,
साड़ी से होगा मैया लहंगा से होगा,
चूनर पहनना मैया झूम झूम के,
मेरे अंगना में आना मैया झूम झूम के,



श्रेणी : दुर्गा भजन



मेरे अँगना आना मैया झूम -झूम के |

यह भजन माँ दुर्गा की महिमा का गान है, जिसमें भक्त अपनी माँ से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा अर्चना करते हैं। "मेरे अंगना में आना मैया झूम झूम के" भजन में माँ के विभिन्न रूपों का सजीव चित्रण किया गया है, जैसे उनके माथे की बिंदी, हाथों की चूड़ियाँ, पैरों की पायल, और साड़ी का सिंगार। हर एक पंक्ति में माँ के दिव्य रूप को दर्शाया गया है और यह भजन एक आध्यात्मिक आस्था और भक्तिरस से ओतप्रोत है।

इस भजन के माध्यम से भक्त माँ के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम व्यक्त करते हैं। यह भजन श्रद्धा, समर्पण और आस्था का प्रतीक है, जो सुनने वालों को मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में मार्गदर्शन करता है। यह भजन माँ के भक्तों के लिए एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है और उनके दिलों में परम शांति का संचार करता है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post