आपके श्री चरणों में, उमर कट जाए सारी,
आपके श्री चरणों मे, उमर कट जाए सारी,
जिधर भी देखु दीखे, युगल छवि श्याम तुम्हारी,
आपके श्री चरणों में, उमर कट जाए सारी।
श्याम तुम स्वामी मेरे, स्वामिनी राधे रानी,
युगल चरणों को निहारत, कटे मेरी जिंदगानी,
मैं तो बस चाकर तेरा, चाकरी लागे प्यारी,
आपके श्री चरणों में, उमर कट जाए सारी।
पाँव में बांध घुघरू, हाथ करताल लिया है,
नयन में छवि बसाके, तुम्हे ही याद किया है,
नाचू कीर्तन में तेरे, नाचे ज्यू मीरा प्यारी,
आपके श्री चरणों में, उमर कट जाए सारी।
बताओ कबहु मिलोगे, हम से ऐ गिरवरधारी,
हम तेरे दरश दीवाने, दरश दे दो गिरधारी,
बिता देंगे हम जीवन, लेके एक आस तिहारी,
आपके श्री चरणों में, उमर कट जाए सारी।
दूर अब तुमसे रहना, नहीं मंजूर है हमको (मुझको),
पास तुम्हे आना पड़ेगा, सुनो ऐ प्यारे तुमको,
"नन्दू" दिलदार दिलो पर, लगी बस छाप तुम्हारी,
आपके श्री चरणों में, उमर कट जाये सारी,
जिधर भी देखु--दीखे, युगल छवि श्याम तुम्हारी,
आपके श्री चरणों मे उमर कट जाए सारी,
आपके श्री चरणों में, उमर कट जाए सारी।
श्रेणी : खाटु श्याम भजन
Shree Charan श्री चरण | New Shyam Bhajan | Kanhiya Mittal | Saawariya | Khatu Shyam Ji Song
आपके श्री चरणों मे उमर कट जाये लिरिक्स Aapke Shri Charno me Umar Kat Jaaye Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Kanhaiya Mittal Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।