कर श्याम को याद पता नहीं क्या देदे,
ले श्याम का नाम पता नहीं क्या देदे,
सुन लेंगे फरियाद पता नहीं क्या देदे,
कर श्याम को याद पता नहीं..........
सबका प्यारा एक है श्याम कष्ट मिटाने आया रे,
श्याम का दीवाना हो जा समय निकल ना जाये रे,
भक्ति का प्रसाद बावरे पता नहीं क्या देदे,
कर श्याम को याद पता नहीं..........
श्याम श्याम तू बोल बोल के श्याम नाम तू गाये जा,
बिन मांगे ही इतना देदे किस्मत खुल तेरी जा रे जा,
मान सभी अपराध पता नहीं क्या देदे,
कर श्याम को याद पता नहीं..........
एक ही बाबा देने वाला लेने वाले सारे रे,
सांस सांस में याद कीजिये ना तू नाम बिसारे रे,
गुलशन हो आबाद पता नहीं क्या देदे,
कर श्याम को याद पता नहीं..........
ऐसा बंधन जोड़ो शर्मा श्याम घर आ जाए रे,
चूम चूम के श्याम शरण को मंज़िल ही पा जाए रे,
कर देंगे उपकार पता नहीं क्या देदे,
कर श्याम को याद पता नहीं..........
श्रेणी : खाटु श्याम भजन
कर श्याम को याद पता नहीं क्या देदे | Kar Shyam Ko Yaad | Baba Khatu Shyam Bhajan | Aarti Sharma
कर श्याम को याद पता नहीं क्या देदे लिरिक्स Kar Shyam Ko Yaad Pata Nahin Kya Dede Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Aarti Sharma Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।