कैलाश पर्वत पर बाज रहे घुंघरू,
नाच रहे भोला बजा रहे डमरु........
पर्वत पर नाचने को ब्रह्मा जी आए,
ब्रह्मा जी आए संग ब्रह्माणी को लाए,
उनके भी पैरों में बाज रहे घुंघरू,
नाच रहे भोला बजा रहे डमरू.......
पर्वत पर नाचने को विष्णु जी आए,
विष्णु जी आए संग लक्ष्मी जी को लाए,
उनके भी पैरों में बाज रहे घुंघरू,
नाच रहे भोला बजा रहे डमरू........
पर्वत पर नाचने को रामा जी आए,
रामा जी आए संग में सीता जी को लाए,
उनके भी पैरों में बाज रहे घुंघरू,
नाच रहे भोला बजा रहे डमरु........
पर्वत पर नाचने को कान्हा जी आए,
कान्हा जी आए संग में राधा जी को लाए,
उनके भी पैरों में बाज रहे घुंघरू,
नाच रहे भोला बजा रहे डमरु........
पर्वत पर नाचने को सभी संत आए,
सभी संतो के संग में भक्तों को लाए,
उनके पैरों में बाज रहे घुंघरू,
नाच रहे भोला बजा रहे डमरु........
श्रेणी : शिव भजन
नाच रहे भोला बजा रहे डमरु लिरिक्स Naach Rahe Bhola Baja Rahe Damru Lyrics, Shiv Bhajan, Bhole Baba Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।