सपना दाती मैया का,
मुझे दिन रात दिखता है,
ममता भरा वो एक चेहरा,
सदा मेरी आँखों में बसता है,
सपना दाती मैया का....
मिल जाएं दर्शन मैया के,
हो जाएं ख्वाब सब पूरे,
एक बस यही तमन्ना है,
रह ना जाएं अब अधूरे,
बरसती जल धार आँखों से,
मन कब से तरसता है,
ममता भरा वो एक चेहरा,
सदा आँखों में बसता है,
सपना दाती मैया का....
जीवन दिया है जो मैया,
इसे सहारा भी दो,
मझधार में ना छोड़ो,
इसे किनारा भी दो,
बड़ी हैं जीवन में दुश्वारियां,
मन बेकल दिन रात तड़पता है,
ममता भरा वो एक चेहरा,
सदा आँखों में बसता है,
सपना दाती मैया का....
आशीष भरा हाथ,
मां मेरे भी सर धर दो,
ना बिछड़े कभी मिलके,
मैया ऐसा मुझे वर दो,
हाथ जोड़े पड़ा चरणों में,
विनती राजीव ये करता है,
ममता भरा वो एक चेहरा,
सदा आँखों में बसता है,
सपना दाती मैया का....
श्रेणी : दुर्गा भजन
सपना दाती मैया का लिरिक्स Sapna Daati Maiya Ka Hindi Bhajan Lyrics, Mata Rani Bhajan, Durga Mata Bhajan, Navratri Special
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।