कैलाशपति शिव शंकर लिरिक्स Kailashpati Shiv Shankar Bhajan Lyrics Shiv Bhajan
ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय,
कैलाशपति शिव शंकर,
भोले बाबा डमरू बजाए,
तीनो लोक गुंझे ध्वनि,
सब एक राग हो जाये....
ॐ नमः शिवाय
सर पे माता गंगा बैठी,
वो नाथ के नाथ कहाये,
बैठे है महाकाल प्रभु,
समशान की राख लगाए....
ॐ नमः शिवाय
कण कण में वो,
हर क्षण में है,
मुठी में वो,
ओर मण में है,
वो भोला है भंडारी भी,
ईश्वर भी वही पुजारी भी,
है राम भी वो रावण भी वो,
मानव भी वो दानव भी वो,
मन्त्र वेद पुराणों में,
शिव ही शिव है बखानो में....
विष भांग धतूरे ओर पते,
जो भी हो शिव स्वीकार करे,
उसे मंदिर महलो का मोह नही,
वो बैठा है मसानों में....
ओम नमः शिवाय
गले मे नाग बिराजे,
सिर पे चन्दा का ताज,
है विश्व नाथ मेरे बाबा,
जिसकी छाया में राज लगे,
कैलाश पे वो तांडव करे,
धरती थर थर थराये,
भूत प्रेत सब देव गण,
एक स्वर में गाये......
श्रेणी : शिव भजन
Kailashpati - VJ Art Group l Deepak Parashar Ft.Arya Nandvanshi l Bholenath Song l Shivratri special
कैलाशपति शिव शंकर लिरिक्स Kailashpati Shiv Shankar Bhajan Lyrics, Shiv Bhajan, by Deepak Parashar Ji, Shivratri Special Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।