राम नाम निश दिन जपले रे लिरिक्स Ram Naam Nish Japle Re Bhajan Lyrics Ram Bhajan
राम नाम निश दिन जपले रे,
राम नाम ही सार है,
राम नाम बिन सारा जीवन,
का जीवन बेकार है।।
राम ही सबका सुखदाता,
राम नाम सुखदायी है,
राम नाम जपले निश वासर,
राम नाम फलदायी है,
राम ने ही तो जगत बनाया,
राम ही पालन हार है,
राम ही रक्षा करने वाला,
हम सबका करतार है,
राम नाम बिन सारा जीवन ,
का जीवन बेकार है.......
राम है मात पिता हम सबका,
राम ही जीवन दाता है,
उसने हमको जनम दिया है,
वो ही भाग्य विधाता है,
राम की है ये सारी राया,
राम ही सिरजन हार है,
राम बिना एक हिले न पत्ता,
वो ऐसी सरकार है,
राम नाम बिन सारा जीवन,
का जीवन बेकार है.....
राम ही है कण कण में समाया,
राम की सारी माया है,
चींटी से हाथी तक को रे,
उसी राम ने जाया है,
राम की लीला जग में "राजेन्द्र",
बड़ी ही अपरम्पार है,
शरण मे आता है जो उसकी,
कर देता भव पर है,
राम नाम बिन सारा जीवन,
का जीवन बेकार है.....
श्रेणी : राम भजन
ram nam nish japle bande ram nam hi sar he-by rajendra prasa soni,ram bhajan,ram stotra,ramyan,
राम नाम निश दिन जपले रे लिरिक्स Ram Naam Nish Japle Re Bhajan Lyrics, Ram Bhajan, Ram Naam Nish Japle Le Hindi Lyrics
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।