कार्तिक ग्यारस जन्मे श्याम सबको आज बधाई है लिरिक्स Kartik Gyaras Janmen Shyaam Lyrics
जनम लियो एक बालक ने,
बर्बरीक पड्यो नाम,
शीश दान दे श्री कृष्ण को,
कहलाये बाबा श्याम।
कार्तिक ग्यारस जन्मे श्याम,
सबको आज बधाई है,
सबको आज बधाई है,
सबको आज बधाई है,
कार्तिक ग्यारस जन्मे श्याम,
सबको आज बधाई है।
भीमसेन का पौत्र लाडला,
मौरवी माँ ने जाया लाला
अहिलवती की आँख के तारे,
आज बधाई है,
कार्तिक ग्यारस जन्मे श्याम,
सबको आज बधाई है।
खाटू में सब प्रेमी आये,
मेवा मिश्री केक भी लाये
सब मिलकर उत्सव हैं,
मनाएं आज बधाई है,
कार्तिक ग्यारस जन्मे श्याम,
सबको आज बधाई है।
रंग बिरंगे निशान हैं लाते,
नाचते गाते ख़ुशी मनाते
कलयुग के राजा प्रगटे हैं,
आज बधाई है,
कार्तिक ग्यारस जन्मे श्याम,
सबको आज बधाई है।
भाव देख भक्तों का बाबा,
उन पर अपना प्रेम लुटाता,
श्याम तेरी चौखट का भिखारी,
तू दातरी है,
कार्तिक ग्यारस जन्मे श्याम,
सबको आज बधाई है।
जन्म लियो एक बालक ने,
बर्बरीक पड़्यो नाम,
शीश दान दे श्री कृष्ण को,
कहलाये बाबा श्याम।
श्रेणी : खाटु श्याम भजन
Shyam Janmotsav Bhajan | कार्तिक ग्यारस जन्मे श्याम | Kartik Gyaras Janme Shyam | by Master Shyam
कार्तिक ग्यारस जन्मे श्याम सबको आज बधाई है लिरिक्स Kartik Gyaras Janmen Shyaam Lyrics, Khatu Shyam Ji Bhajan by Singer: Master Shyam
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।