अपने चरणों मे साई जी सदा बिठाकर रखना लिरिक्स Apne Charno Mein Sai Ji Sada Hindi Lyrics
अपने चरणों मे साई जी सदा बिठाकर रखना,
जैसे भी हालात हों मुझको दूर कभी ना करना,
यही अरदास है बाबा, मेरी अरदास है बाबा.....
भूलभुलैया है ये दुनिया राह भटक ना जाऊं,
हाथ जोड़कर साई जी मैं तुमसे इतना चाहूँ,
मेरे सिर पर साई अपना हाथ सदा ही रखना,
जैसे भी हालात हों मुझको दूर कभी ना करना,
यही अरदास है बाबा, मेरी अरदास है बाबा....
राहों का मुझे पता नही मंजिल कैसे पाऊंगा,
आपके बिन दो कदम भी साई चल मैं नहीं पाऊंगा,
मेरे उंगली पकड़के साई साथ हमेशा चलना,
जैसे भी हालात हों मुझको दूर कभी ना करना,
यही अरदास है बाबा, मेरी अरदास है बाबा....
जो कुछ पाया इस जीवन मे आपसे ही तो पाया,
इस जीवन मे आपने मेरा हर पल साथ निभाया,
जैसे अब तक साथ निभाया वैसे निभाते रहना,
जैसे भी हालात हों मुझको दूर कभी ना करना,
यही अरदास है बाबा, मेरी अरदास है बाबा....
श्रेणी : साई भजन
अरदास | Ardas | Shivam Sai | Sai Baba Song | Sai Bhajan 2022
अपने चरणों मे साई जी सदा बिठाकर रखना लिरिक्स Apne Charno Mein Sai Ji Sada Hindi Lyrics, Sai Bhajan, Sai Baba Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।