जब दुख के बादल छाये लिरिक्स Jab Dukh Ke Badal Chaye Hindi Bhajan Lyrics Vividh Bhajan
जब दुख के बादल छाये, कोई राह नजर न आये,
तब बाबोसा ही आकर, मेरे हर संकट को मिटाये,
जब दुख के बादल छाये.....
जब जब में राह से भटका, ये मन मेरा घबराया,
मेरा साथी बनके इसने, मुझे मंजिल तक पहुँचाया,
ओझल हो खुशियाँ आँखों से, ओर गम के बस हो साये,
तब बाबोसा ही आकर, मेरे हर संकट को मिटाये,
जब दुख के बादल छाये.....
राहों से कांटे चुनकर, तूने फूलों की सेज बिछाई,
मेरे सुने जीवन मे खुशियो की गंगा बहाई,
नही तेरे सिवा कोई मेरा सब अपने हुए पराये,
तब बाबोसा ही आकर, मेरे हर संकट को मिटाये,
जब दुख के बादल छाये.....
बाबोसा जो साथ मेरे, चाहत न कोई अब मेरी,
हुईं रोशन दुनिया मेरी, बाबोसा कृपा से तेरी,
बेदाग इस जीवन मे, दिलबर कोई दाग लगाये,
तब बाबोसा ही आकर, मेरे हर संकट को मिटाये,
जब दुख के बादल छाये.....
श्रेणी : विविध भजन
जब दुख के बादल छाये , तब बाबोसा ही आये # jab dukh k baadaal chaaye ,tab babosa hi aaye
जब दुख के बादल छाये लिरिक्स Jab Dukh Ke Badal Chaye Hindi Bhajan Lyrics, Vividh Bhajan, Latest Bhajan With Lyrics 2022
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।