जय जय हो रघुराई लिरिक्स Jai Jai Ho Raghuraai Hindi Lyrics

जय जय हो रघुराई लिरिक्स Jai Jai Ho Raghuraai Hindi Lyrics Ram Bhajan



राम भजो श्रीराम मिलेंगे, बनेंगे बिगड़े काम,
रोग दोष सब पाप मिटेंगे, कृपा निधान हैं राम......

जय जय जय हो जय रघुराई, तीनो लोक तेरी प्रभुताई,
दशरथ नंदन अजर बिहारी, हरउ नाथ मम संकट भारी.....

आपका सेवक आपके सन्मुख, हर लो रघुवर मेरे हर दुःख,
मैं सेवक तुम मेरे स्वामी, मै मूरख तुम अंतरयामी.....

कृपासिंधु हे कौशल नंदन, कलह क्लेश का कर दो मर्दन,
आप सुने ना तो कौन सुनेगा, मै तड़पूँगा जग ये हँसेगा.....

शरण गहे की राखी लाज, आप सदा संतन के साथ,
आप शिरोमणी रघूवंश के, आप विधाता जीव अंश के.....

जा पर कृपा आप की होती, ता पर कृपा जगत की होती,
आपको जपा जो वाल्मिकी ने, रामायण को पढ़ा सभी ने.....

तुलसीदास पर कृपा जो कीन्ही, राम चरित मानस रच दीन्ही,
हनुमत को दीन्हा वरदान, अजर अमर हुए श्री हनुमान.....

अमर विभीषण आपने कीन्हे, झूठे बेर शबरी सौ लीन्हे,
सुग्रीव का संताप मिटाया, और बाली को पाठ पढ़ाया.....

आपने जो सागर ललकारा, सागर स्वयं मिलन को धाया,
विनती कीन्ही कर जोर प्रभु, क्षमा करो प्रभु बाँधो सेतु......

राम नाम महीमा अति भारी, राम ही राम जपे त्रिपुरारी,
रामाषीश ऋषी मुनि पाई, रघुवर मूरत हिए समाई........

दो अक्षर में चारों धाम, दूजा ना कोई राम समान,
त्रेता युग प्रभु राम आगमन, सरयु जल का कीन्ह आचमन.....

दूर समाज की करन बुराई, नर के रूप आए रघुराई,
रिश्तों की ये डोर बनाई, जग को बांधा स्वयं निभाई.....

पितापुत्र का कैसा रिश्ता, आपके द्वारा जग ने समझा,
रघुकुल रीत आप निभाई, दशरथ जी की आन बचाई.....

नल और नील ने सेतु बांधा, राम नाम लिख पत्थर डाला,
सागर पार हुए रघुराई, लंका में हुई त्राही त्राही.....

हनुमत ने जो भरी हुंकार, धरा गगन हुई जय जयकार,
अंजनिपुत्र क्रोध में आए, अगणित योद्धा मार गिराए.....

राम और रावण युद्ध प्रमाण, पुण्य हरे पापी के प्राण,
लंकेश्वर ने भी स्वीकारा, अहंकार ने मुझको मारा......

कैसी प्रजा हो कैसा राजा, अवध सी प्रजा राम सा राजा,
राम राज की नींव जो डाली, दूर हुई जग की बहाली.....

राम नाम कलियुग जो जपें, पूर्ण सकल हो काज,
भक्त सुधाकर विनय करें, स्वीकारो महाराज......



श्रेणी : राम भजन



Jay Jay Jay Ho Jay Raghurae ~ जय जय हो जय रघुराई ~ Prabhu Shree Ram Hindi Bhajan With Lyrics

जय जय हो रघुराई लिरिक्स Jai Jai Ho Raghuraai Hindi Lyrics, Ram Bhajan, Prabhu Shree Ram Hindi Bhajan With Lyrics

Bhajan Tags: Lyrics in Hindi, Lyrics Songs Lyrics,Bhajan Lyrics Hindi,Song Lyrics,bhajan lyrics,ytkrishnabhakti,bhajan hindi me,hindi me bhajan,aarti,khatu shyam bhajan,lyrics hindi me,naye naye bhajan,bhajan dairy,bhajan ganga,bhajano ke bol,nay nay bhajan,bhajan in hindi lyrics,song lyrics,lyrics,ytkrishnabhakti lyrics,khatu shyam bhajan,shyam bhajan lyrics,bhajano ke bol,filmi bhajan,bhajan lyrics,lyrics of,shiv bhajan lyrics,jai jai ho raghuraai,jai jai ho raghuraai bhajan,jai jai ho raghuraai hindi bhajan,jai jai ho raghuraai lyrics,Ram Bhajan,jai jai ho raghuraai,jai jai ho raghuraai bhajan,jai jai ho raghuraai hindi bhajan,jai jai ho raghuraai lyrics,Ram Bhajan.


Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post