महावीर तुम्हारे द्वारे पर एक दास भिखारी आया है भजन लिरिक्स Mahaveer Tumhare Dware Par Bhajan Lyrics Hanuman Bhajan
महावीर तुम्हारे द्वारे पर, एक दास भिखारी आया है।
प्रभु दर्शन भिक्षा पाने को, दो नयन कटोरे लाया है।
नहीं दुनिया में कोई मेरा है, आफत ने मुझको घेरा है।
जग ने मुझको ठुकराया है, बस एक सहारा तेरा है।
महावीर तुम्हारे द्वारे पर, एक दास भिखारी आया है.....
मेरी बिच भंवर में नैया है, एक तू ही पार लगैया है।
लाखो को ज्ञान सिखाया है, भवसिंधु का तू ही खिवैया है।
महावीर तुम्हारे द्वारे पर, एक दास भिखारी आया है.......
धन दौलत की कोई चाह नहीं, घर बार छूटे परवाह नहीं।
मेरी इच्छा है तेरे दर्शन की,संकट से मन घबराया है।
महावीर तुम्हारे द्वारे पर, एक दास भिखारी आया है......
अब जग से भी कुछ प्रेम नहीं, प्रभु तुम बिन हमको चैन नहीं।
अब जल्दी आकर सुध ले लो, मेरा प्राण गले तक आया है।
महावीर तुम्हारे द्वारे पर, एक दास भिखारी आया है.....
श्रेणी : हनुमान भजन
Mahveer Tumahe Dware Das Bikhari Aaya Hai
महावीर तुम्हारे द्वारे पर एक दास भिखारी आया है भजन लिरिक्स Mahaveer Tumhare Dware Par Bhajan Lyrics, Hanuman Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।