गुरु गोरखनाथ चालीसा लिरिक्स Guru Gorakhnath Chalisa Hindi Lyrics

गुरु गोरखनाथ चालीसा लिरिक्स Guru Gorakhnath Chalisa Hindi Lyrics Aarti Sangrah ( Chalisa )



।। दोहा ।।

गणपति गिरिजा पुत्र को
सिमरूँ बारम्बार ।
हाथ जोड़ विनती करूँ
शारद नाम अधार ।

।। चौपाई ।।

जय जय जय गोरख अविनाशी,
कृपा करो गुरुदेव प्रकाशी ।

जय जय जय गोरख गुणज्ञानी,
इच्छा रूप योगी वरदानी ।

अलख निरंजन तुम्हरो नामा,
सदा करो भक्तन हित कामा ।

नाम तुम्हारा जो कोई गावे,
जन्म जन्म के दुःख नशावे ।

जो कोई गोरख नाम सुनावे,
भूत पिशाच निकट नहीं आवे ।

ज्ञान तुम्हारा योग से पावे,
रूप तुम्हार लख्या ना जावे ।

निराकार तुम हो निर्वाणी,
महिमा तुम्हरी वेद बखानी ।

घट घट के तुम अन्तर्यामी,
सिद्ध चौरासी करें प्रणामी ।

भस्म अङ्ग गले नाद विराजे,
जटा सीस अति सुन्दर साजे ।

तुम बिन देव और नहीं दूजा,
देव मुनी जन करते पूजा ।

चिदानन्द सन्तन हितकारी,
मङ़्गल करे अमङ़्गल हारी ।

पूरण ब्रह्म सकल घट वासी,
गोरखनाथ सकल प्रकाशी ।

गोरख गोरख जो कोई ध्यावे,
ब्रह्म रूप के दर्शन पावे ।

शङ़्कर रूप धर डमरू बाजे,
कानन कुण्डल सुन्दर साजे ।

नित्यानन्द है नाम तुम्हारा,
असुर मार भक्तन रखवारा ।

अति विशाल है रूप तुम्हारा,
सुर नर मुनि जन पावं न पारा ।

दीन बन्धु दीनन हितकारी,
हरो पाप हम शरण तुम्हारी ।

योग युक्ति में हो प्रकाशा,
सदा करो सन्तन तन वासा ।

प्रातःकाल ले नाम तुम्हारा,
सिद्धि बढ़े अरु योग प्रचारा ।

हठ हठ हठ गोरक्ष हठीले,
मार मार वैरी के कीले ।

चल चल चल गोरख विकराला,
दुश्मन मान करो बेहाला ।

जय जय जय गोरख अविनासी,
अपने जन की हरो चौरासी ।

अचल अगम हैं गोरक्ष योगी,
सिद्धि देवो हरो रस भोगी ।

काटो मार्ग यम की तुम आई,
तुम बिन मेरा कौन सहाई ।

अजर अमर है तुम्हरो देहा,
सनकादिक सब जोहहिं नेहा ।

कोटि न रवि सम तेज तुम्हारा,
है प्रसिद्ध जगत उजियारा ।

योगी लखें तुम्हारी माया,
पार ब्रह्म से ध्यान लगाया ।

ध्यान तुम्हारा जो कोई लावे,
अष्ट सिद्धि नव निधि घर पावे ।

शिव गोरक्ष है नाम तुम्हारा,
पापी दुष्ट अधम को तारा ।

अगम अगोचर निर्भय नाथा,
सदा रहो सन्तन के साथा ।

शङ़्कर रूप अवतार तुम्हारा,
गोपीचन्द भर्तृहरि को तारा ।

सुन लीजो गुरु अरज हमारी,
कृपा सिन्धु योगी ब्रह्मचारी ।

पूर्ण आस दास की कीजे,
सेवक जान ज्ञान को दीजे ।

पतित पावन अधम अधारा,
तिनके हेतु तुम लेत अवतारा ।

अलख निरंजन नाम तुम्हारा,
अगम पंथ जिन योग प्रचारा ।

जय जय जय गोरख भगवाना,
सदा करो भक्तन कल्याना ।

जय जय जय गोरख अविनाशी,
सेवा करें सिद्ध चौरासी ।

जो पढ़ही गोरख चालीसा,
होय सिद्ध साक्षी जगदीशा ।

बारह पाठ पढ़े नित्य जोई,
मनोकामना पूरण होई ।

और श्रद्धा से रोट चढ़ावे,
हाथ जोड़कर ध्यान लगावे ।

।। दोहा ।।

सुने सुनावे प्रेमवश,
पूजे अपने हाथ,
मन इच्छा सब कामना,
पूरे गोरखनाथ ।

अगम अगोचर नाथ तुम,
पारब्रह्म अवतार,
कानन कुण्डल सिर जटा,
अंग विभूति अपार ।

सिद्ध पुरुष योगेश्वरों,
दो मुझको उपदेश,
हर समय सेवा करूँ,
सुबह शाम आदेश ।



श्रेणी : आरती संग्रह ( चालीसा )


श्री गोरखनाथ चालीसा Shree Gorakhnath Chalisa I SANJAY GIRI I Gorakhnath Bhajan I Full Audio Song

गुरु गोरखनाथ चालीसा लिरिक्स Guru Gorakhnath Chalisa Hindi Lyrics, Aarti Sangrah, by Sanjay Giri Ji, Aarti Chalisa, yt krishna bhakti

Bhajan Tags: Lyrics in Hindi, Lyrics Songs Lyrics,Bhajan Lyrics Hindi,Song Lyrics,bhajan lyrics,ytkrishnabhakti,bhajan hindi me,hindi me bhajan,aarti,khatu shyam bhajan,lyrics hindi me,naye naye bhajan,bhajan dairy,bhajan ganga,bhajano ke bol,nay nay bhajan,bhajan in hindi lyrics,song lyrics,lyrics,ytkrishnabhakti lyrics,khatu shyam bhajan,shyam bhajan lyrics,bhajano ke bol,filmi bhajan,bhajan lyrics,lyrics of,shiv bhajan lyrics,Sun Lijyo Guru Araj Hamari,Kripa Sindhu Yogi Brahmachari.Poorn ash Das Ki Kije,Sevak Jan Gyan Ko Dije.Patit Pavan Adham Udhara,Tinke Hetu Tum Let Avatara.Alakh Niranjan Nam Tumhara,Agam Panth Jin Yog Prachara.Jay Jay Jay Gorakh Bhagwana,Sada Karo Bhaktan Kalyana.Jay Jay Jay Gorakh Avinashi,Seva Karai Siddha Chaurasi.Jo Padhahi Gorakh ChalisaHoy Siddha Yogi Jagadisha.Barah Path Padhai Nitya Johi,Manokamana Pooran Hohi.Aur Shraddha Se Rot Chadhavai,Hath Jodakar Dhyan Lagavai.guru gorakhnath chalisa,guru gorakhnath chalisa bhajan,guru gorakhnath chalisa lyrics,guru gorakhnath chalisa in hindi,Aarti,Aarti Sangrah.


Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post