कन्हैया हर घडी मुझको तुम्हारी याद आती है लिरिक्स Kanhaiya Har Ghadi Mujhko Tumhari Yaad Aati Hai Lyrics

कन्हैया हर घडी मुझको तुम्हारी याद आती है 



कन्हैया हर घडी मुझको, तुम्हारी याद आती है,
मुझे मोहन रुलाती है, तुम्हारी याद आती है,
मुझे मोहन रुलाती है, तुम्हारी याद आती है......

तुम्हारी याद में मोहन, ना हमको नींद आती है,
ये दुनिया की चमक प्यारे, हमें भी ना सुहाती है,
मेरे दिल से मेरे मोहन, सदा इतनी सी आती है,
कन्हैया की हूँ मैं जोगन, मुझे इतना बताती है,
तुझे हरदम बुलाती है, तुम्हारी याद आती है,
मुझे मोहन रुलाती है, तुम्हारी याद आती है.....

जो कुछ भी था दिया तुमने, वही तुमको चढ़ाते है,
है मेरी आँख में आंसू, यही तुमको दिखाते है,
भगत की आँख में आंसू, ना मोहन देख पाते है,
तेरी उल्फत के बिंदु है, यही तुमको बताते है,
मुझे हरदम जलाती है, तुम्हारी याद आती है,
मुझे मोहन रुलाती है, तुम्हारी याद आती है......

दया कर दो मेरे मोहन, तुम्ही दाता कहाते हो,
नैनो में नीर है मेरे, मुझे तुम क्यूँ रुलाते हो,
चले आओ मेरे मोहन, तड़प अब सह ना पाई है,
मेरे जीवन की सांसो ने, तुम्हारी महिमा गाई है,
यश को दर खिंच लाती है, तुम्हारी याद आती है,
मुझे मोहन रुलाती है, तुम्हारी याद आती है....

कन्हैया हर घडी मुझको, तुम्हारी याद आती है,
तुम्हारी याद आती है,,,,
मुझे मोहन रुलाती है,तुम्हारी याद आती है,
मुझे मोहन रुलाती है, तुम्हारी याद आती है.....



श्रेणी : कृष्ण भजन


कन्हैया हर घडी मुझको तुम्हारी याद आती है || Vimal Dixit Pagal || Devotional Krishna Bhajan 2022

कन्हैया हर घडी मुझको, तुम्हारी याद आती है, मुझे मोहन रुलाती है, तुम्हारी याद आती है, मुझे मोहन रुलाती है, तुम्हारी याद आती है, तुम्हारी याद में मोहन, ना हमको नींद आती है, ये दुनिया की चमक प्यारे, हमें भी ना सुहाती है, मेरे दिल से मेरे मोहन, सदा इतनी सी आती है, कन्हैया की हूँ मैं जोगन, मुझे इतना बताती है, kanhaiya har ghadee mujhako, tumhaaree yaad aatee hai, mujhe mohan rulaatee hai, tumhaaree yaad aatee hai, mujhe mohan rulaatee hai, tumhaaree yaad aatee hai, tumhaaree yaad mein mohan, na hamako neend aatee hai, ye duniya kee chamak pyaare, hamen bhee na suhaatee hai, mere dil se mere mohan, sada itanee see aatee hai, kanhaiya kee hoon main jogan, mujhe itana bataatee hai

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post