खाटू वाला खुद खाटू से लिरिक्स Khatu Wala Khud Khatu Se Tere Liye Aayega Bhajan Lyrics Khatu Shyam Bhajan
खाटू वाला खुद खाटू से तेरे लिए आएगा,
मोरछड़ी ले लीले चढ़के, संग ख़ुशी लाएगा,
खाटू वाला खुद खाटू से तेरे लिए आएगा.......
तुझको तो बस इतना करना श्याम से नेह लगाना है,
दींन दुखी निर्बल का हर दम तुझको साथ निभाना है,
तुझपे अपना प्रेम लुटाने, तेरे लिए आएगा,
मोरछड़ी ले लीले चढ़के, संग ख़ुशी लाएगा......
दुनिया वाले क्या कहते हैं उसपे ना तू विचार कर,
श्याम के आगे करके समर्पण जो भी मिले स्वीकार कर,
हार के खुद को तुझको जिताने, तेरे लिए आएगा,
मोरछड़ी ले लीले चढ़के, संग ख़ुशी लाएगा.....
जितनी भी उलझन हैं ‘मोहित’ श्याम उसे हल कर देगा,
पापों से मुक्ति देकर के जीवन सफल ये कर देगा,
केवट बनकर पार लगाने, तेरे लिए आएगा,
मोरछड़ी ले लीले चढ़के, संग ख़ुशी लाएगा.......
खाटू वाला खुद खाटू से तेरे लिए आएगा,
मोरछड़ी ले लीले चढ़के, संग ख़ुशी लाएगा.......
श्रेणी : खाटू श्याम भजन
Wo Aayega | खाटू वाला खुद खाटू से तेरे लिए आएगा | Reshmi Sharma Shyam Bhajan 2021 ( Full HD)
खाटू वाला खुद खाटू से लिरिक्स Khatu Wala Khud Khatu Se Tere Liye Aayega Bhajan Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Singer: Reshmi Sharma Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।