माँ कालरात्रि की कथा लिरिक्स Maa Kaalratri Ki Katha Lyrics Durga Bhajan
हो सातवे दिन की कथा सुनाऊ
कालरात्रि की महिमा गाऊ
चरणों में जिनके चारो धाम कालरात्रि माँ तुम्हे प्रणाम
जय जगदम्बा जय महामाई
रक्तबीज हननी कहलायी
धर के रूप बड़ा विकराल स्याह शरीर है नैना लाल
रक्तबीज का आतंक छाया
स्वर्ग लोक सारा घबराया
स्वर्ग पे असुरो का अधिकार मचा स्वर्ग में हाहाकार
देव सभी भागे घबरा के
पहुंचे शिव के पास में जा के
करके शिवजी को प्रणाम बोले नाथ बचा लो प्राण
पार्वती से बोले शंकर
देवो की रक्षा करो जाकर
जाओ तुम देवो के साथ असुरो का जा के करो विनाश
हो पार्वती ने ध्यान लगाया था
दिव्य शक्तियों को बुलवाया
प्रगट भयी जगदम्बा माँमहा शक्ति जय अम्बे माँ
हो कालरात्रि रण चण्डी बनकर
गुर्राई महाकाली हंसकर
श्यामल तन है लटे है स्याह चेहरा लगता बड़ा भयाह
हो बिजली चमक गरजे बादल
हंस रही माता जैसे हो पागल
माता रही ठहाके मार रक्तबीज को रही ललकार
हो रक्तबीज देत्यो संग आया
देखके चंडी को गुर्राया
माँ को रहा देत्य ललकार मान ले हमसे अपनी हार
हो युद्ध छिड़ गया रण में भारी
माता मार रही किलकारी
कटकट गिरे असुर के सर नदी के जैसे बहे रुधिर
हो तीर गया चलती तलवारे
असुर गए सारे संहारे
रक्तबीज ही बचा था शेष जिसका अंत था बड़ा विशेष
हो रक्त पिपासा बन गयी काली
हाथ उठाया खप्पर खाली
रक्तबीज की दी गर्दन काट सारा रक्त गयी माँ चाट
हो रौद्र रूप महाकाल लग रही
काली महा विशाल लगर ही
काली कपाल पे चढ़ा है काल तीनो लोक मचा भूचाल
हो देवो ने शंकर से जाकर
विनती की है शीश झुकाकर
विनती सुनो भोलेनाथ चलके माँ को रोक लो आप
हो शिव शंकर चल के आते है
माँ की राह में पड़ जाते है
शिव पे माँ का पड़ गया पांव काली माँ का अड़ गया पांव
हो देख के माँ की चीख निकल गयी
दांतो से बाहर जीभ निकल गयी
बहुत हुआ फिर माँ को क्षोभ शांत हो गया माँ का क्रोध
हो आदि शक्ति जय आदि भवानी
जय हो तुम्हारी माँ कल्याणी
जय जय जय जग जननी माँ तुम ही संकट हरती माँ
हो कालरात्रि मन से ध्या लो मैया चरण में शीश झुकालो
नवरातो में सातवा नाम कालरात्रि माँ तुम्हे प्रणाम
श्रेणी : दुर्गा भजन
माँ कालरात्रि की कथा लिरिक्स Maa Kaalratri Ki Katha Lyrics, Durga Bhajan, Mata Rani Bhajan, Ytkrishnabhakti
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।