माँ सिद्धिदात्री की कथा लिरिक्स Siddhidatri Ki Katha Lyrics

माँ सिद्धिदात्री की कथा लिरिक्स Siddhidatri Ki Katha Lyrics Durga Bhajan



आदि शक्ति की वंदना गाऊं सिद्धिदात्री की कथा सुनाऊ
जय सिद्धिदात्री जय जय माँ आदि शक्ति तेरी जय जय माँ

एक बार भोले शिव शंकर तप करते एकांत में जा कर
सिद्धिदात्री नामो का जाप करते है शिव भोले नाथ

घोर तपस्या वो करते है सिद्धिदात्री को खुश करते है
करे तपस्या शिव भगवान् सिद्धिदात्री का कर के ध्यान

सिद्धिदात्री प्रगट हो कर शिव बोली है खुश हो कर
चेहरे पर लाकर मुस्कान बोली माँ मांगो वरदान

हे शिव भोले आँखे खोलो क्या इच्छा है मुँह से बोलो
हे शिव शंकर कृपा निधान मुँह माँगा ले लो वरदान

अष्टम सिद्धिओं का वर दे दो मुझको ये इच्छित माँ वर दे दो
हे कल्याणी हे दयावान दे दो बस इतना वरदान

माँ ने वर प्रदान किया है वहां से फिर प्रस्थान किया
सिद्धिदात्री करे पूर्ण काम तुम्हे नमन है तुम्हे प्रणाम

आधा शरीर नारी का पाए अर्धनारीश्वर शिव कहलाये
नमो शिवाय ॐ नमः शिवाय अर्धनारीश्वर नाम कहाये

महादेव भोले शिव शंकर कहलाते है अर्धनारीश्वर
अर्धनारीश्वर पावन रूप अति मनभावन दिव्य स्वरुप

अर्धनारीश्वर नाम कहाये तीनो लोक में पूजे जाए
जय शिव शंकर भोले नाथ अर्धनारीश्वर बन गए आप

आदि शक्ति है रूप है सारे अलग अलग है नाम तुम्हारे
आदि भवानी तुम हो माँ जग कल्याणी तुम हो माँ

नवमी की पूजा हो तुम्हारी कंजक जिमाये दुनिया सारी
घर घर में बनते पकवान करती हो माँ सबका कल्याण



श्रेणी : दुर्गा भजन



माँ सिद्धिदात्री की कथा लिरिक्स Siddhidatri Ki Katha Lyrics, Durga Bhajan, Mata Rani Ke Bhajan, Ytkrishnabhakti

Bhajan Tags: Lyrics in Hindi, Lyrics Songs Lyrics,Bhajan Lyrics Hindi,Song Lyrics,bhajan lyrics,ytkrishnabhakti,bhajan hindi me,hindi me bhajan,aarti,khatu shyam bhajan,lyrics hindi me,naye naye bhajan,bhajan dairy,bhajan ganga,bhajano ke bol,nay nay bhajan,bhajan in hindi lyrics,song lyrics,lyrics,ytkrishnabhakti lyrics,khatu shyam bhajan,shyam bhajan lyrics,bhajano ke bol,filmi bhajan,bhajan lyrics,lyrics of,shiv bhajan lyrics,Durga Bhajan,siddhidatri ki katha,v bhajan,siddhidatri ki katha lyrics,siddhidatri ki katha hindi bhajan,Durga Bhajan,siddhidatri ki katha,v bhajan,siddhidatri ki katha lyrics,siddhidatri ki katha hindi bhajan.


Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post