महागौरी माता की कथा लिरिक्स Mahagauri Ki Katha Lyrics

महागौरी माता की कथा लिरिक्स Mahagauri Ki Katha Lyrics Durga Bhajan


हाथ जोड़ मै शीश नवाऊँ महा गौरी की महिमा गाऊं
आठवा नवराता आपके नाम महागौरी माँ तुम्हे प्रणाम

आदि शक्ति का अंश कहाती शिव के दर्शन की अभिलाषी
सदा विराजे शिव के साथ पति तुम्हारे भोले नाथ

शक्ति अमोघ सत फल की दायनी महागौरी माँ सिंह वाहिनी
निर्मल छवि तुम्हारी माँ भक्तो की हितकारी माँ

अष्टमी का दिन नाम तुम्हारे भक्त तुम्हारा नाम पुकारे
जलती है ज्योत तुम्हारी माँ तुम भक्तो की प्यारी माँ

उम्र हुयी जब आठ साल की याद आ गई पूरब काल की
पिछले जन्म आ गए याद मन में बस गए भोले नाथ

इसी उम्र में तुमने माता शिव से जोड़ा मन का नाता
शिव जी को पति मान लिया तप करने को मन ठान लिया

तुमने तप का पथ अपनाया शिव को पति रूप में पाया
अष्टमी का दिन बड़ा महान पूजन का माँ बना विधान

दुर्गा सप्तसती पाठ करे जो पुण्य तिजोरी रोज भरे
जो विधि से करता पूजन धन्य हुआ उसका जीवन

महागौरी माँ तुम हो दयालु भोली भाली और कृपालु
तुम हो दयालु तुम दयावान करती हो माँ जगत कल्याण

तुमने माँ जब शिव तप कीन्हा केवल कंद मूल फल लीन्हा
यही तुम्हारा था आहार तुम्हे नमन माँ बारम्बार

जल के बदले वायु पीकर तप करती माँ ऐसे जी कर
कठिन तपस्या तुमने की महादेव शिव शंकर की

महान गौरव तुमने पाया महागौरी माँ नाम कहाया
प्रगट हुए शंकर भगवान् दिया तुम्हे इच्छित वरदान

गंगा में स्नान कराया स्वर्ण वर्ण तन तुमने पाया
पाया तुमने कंचन रूप अति मन भावन दिव्य स्वरुप

उज्जवल चंद्र छवि तुम पाई महागौरी कोशकी कहलाई
दुनिया करे तुम्हारा ध्यान तुम सबका करती कल्याण

दास है माँ सुखदेव तुम्हारा माँ कर दो कल्याण हमारा
जग जननी महागौरी माँ काहे की है देवी माँ



श्रेणी : दुर्गा भजन



महागौरी माता की कथा लिरिक्स Mahagauri Ki Katha Lyrics, Durga Bhajan, Mata Rani Ke Bhajan, Ytkrishnabhakti Ke Bhajan

Bhajan Tags: Lyrics in Hindi, Lyrics Songs Lyrics,Bhajan Lyrics Hindi,Song Lyrics,bhajan lyrics,ytkrishnabhakti,bhajan hindi me,hindi me bhajan,aarti,khatu shyam bhajan,lyrics hindi me,naye naye bhajan,bhajan dairy,bhajan ganga,bhajano ke bol,nay nay bhajan,bhajan in hindi lyrics,song lyrics,lyrics,ytkrishnabhakti lyrics,khatu shyam bhajan,shyam bhajan lyrics,bhajano ke bol,filmi bhajan,bhajan lyrics,lyrics of,shiv bhajan lyrics,Durga Bhajan,mahagauri ki katha,v bhajan,mahagauri ki katha lyrics,mahagauri ki katha in hindi bhajan,Durga Bhajan,mahagauri ki katha,v bhajan,mahagauri ki katha lyrics,mahagauri ki katha in hindi bhajan.


Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post