माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा
मान मेरा कहना नही तो पछतायेगा,
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा,
मात पिता तेरे कुटुंब कबीला,
बिपत पड़े पर कोई न किसी का,
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा।।
मान मेरा कहना नही तो पछतायेगा,
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा,
बेटा बेटा क्या करते हो,
एक दिन बेटा पडोसी बन जाएगा,
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा।।
मान मेरा कहना नही तो पछतायेगा,
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा,
बेटी बेटी क्या करते हो,
बेटी तेरी एक दिन जमाई ले जाएगा
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा।।
मान मेरा कहना नही तो पछतायेगा,
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा,
पडोसी पडोसी क्या करते हो,
पडोसी तेरा एक दिन जलाके चलेगा
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा।।
मान मेरा कहना नही तो पछतायेगा,
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा,
धन दौलत तेरे कोठी बँगले,
इनकी ममता छोड़ दे पगले,
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा।।
मान मेरा कहना नही तो पछतायेगा,
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा,
मनुष्य जन्म तूने पाया बंदे,
करम ना कर तू जग में गंदे,
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा।।
मान मेरा कहना नही तो पछतायेगा,
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा,
श्रेणी : हरियाणवी भजन
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा - चेतावनी भजन | Mati Ka Khilona Mati Mein Mil Jayega
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा लिरिक्स Mati Ka Khilona Mati Mein Mil Lyrics, Krishna Bhajan, by Singer: Mohan Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।