ओ मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है
मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है,
मेरा साथी मेरा बाबा सोटे वाला है,
बजरंग वाला मेरा रखवाला अंजनी लाला है,
मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है
राम की धुन में रहता हर पल होया दीवाना,
राम की भगति में ही मस्त है ये मस्ताना,
राम दीवना ये मस्ताना बड़ा मत वाला है,
मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है
अपने सोटे से ये भगतो के कष्ट मिटाये,
जिस पर किरपा इसकी दुःख कभी वो न पाये,
बंद नसीबो का बजरंगी खोले ताला है,
मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है
दुनिया में चलता है बजरंगी का सिक्का,
जग जाने है केशव राम का सेवक पक्का,
शर्मा इसकी शरण में आया किस्मत वाला है,
मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है
मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है,
मेरा साथी मेरा बाबा सोटे वाला है,
बजरंग वाला मेरा रखवाला अंजनी लाला है,
मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है.....
श्रेणी : हनुमान भजन
मंगलवार स्पेशल - ओ मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है - केशव शर्मा - बालाजी भजन
ओ मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है लिरिक्स Mera Sathi Mera Lal Langote Wala Hai Lyrics, Hanuman Bhajan, by Singer: Keshav Sharma Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।