सजा दो घर को गुलशन सा
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आये है,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी, मेरे सरकार आये है....
पखारो इनके चरणों को बहा कर प्रेम की गंगा,
बिषा दो अपनी पलको को मेरे सरकार आये है,
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आये है....
सरकार आ गए है मेरे गरीब खाने में,
आया दिल को सकून उनके करीब आने में,
मुदत से प्यासी आखियो को मिला आज वो सागर,
भटका था जिसको पाने की खातिर इस ज़माने में...."
उमड़ आई मेरी आंखे देख कर अपने बाबा को,
हुई रोशन मेरी गलियां मेरे सरकार आये है,
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आये है....
तुम आकर भी नहीं जाना मेरी इस सुनी दुनिया से,
कहु हर दम यही सबसे मेरे सरकार आये है,
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आये है....
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आये है,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी, मेरे सरकार आये है
श्रेणी : कृष्ण भजन
सजा दो घर को गुलशन सा लिरिक्स Mere Sarkar Aaye Hai Saja Do Ghar Ko Lyrics, Krishna Bhajan, Radha Rani Bhajan, Latest Krishna Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।