मेरी सुनकर करुण पुकार भवानी आएगी लिरिक्स Meri Sunkar Karun Pukaar Bhawani Aayegi Bhajan Lyrics Durga Mata Bhajan
मेरी सुनकर करुण पुकार,
भवानी आएगी,
आएगी माँ आएगी,
अपना मुझे बनाएगी,
मुझे पूरा है विश्वास,
भवानी आएगी,
मेरी सुनकर करुंण पुकार,
भवानी आएगी ॥
जितना भी बेहाल रहूं मैं,
क्यों दूजे के हाल कहूँ मैं,
बरसेगी प्रेम फुहार,
भवानी आएगी,
मेरी सुनकर करुंण पुकार,
भवानी आएगी ॥
झूठे मीत सखा और नाते,
दर्द है दिल का दर्द बढ़ाते,
मुझे करने सच्चा प्यार,
भवानी आएगी,
मेरी सुनकर करुंण पुकार,
भवानी आएगी ॥
नैनो की भाषा वो जाने,
मै उसे जानु वो मुझे जाने,
बरसेगी प्रेम फुहार,
भवानी आएगी,
मेरी सुनकर करुंण पुकार,
भवानी आएगी ॥
प्रीत की रीत निभाती आई,
भक्तो की लाज बचाती आई,
तू मन में धीरज धार,
भवानी आएगी,
मेरी सुनकर करुंण पुकार,
भवानी आएगी ॥
मेरी सुनकर करुण पुकार,
भवानी आएगी,
आएगी माँ आएगी,
अपना मुझे बनाएगी,
मुझे पूरा है विश्वास,
भवानी आएगी,
मेरी सुनकर करुंण पुकार,
भवानी आएगी ॥
श्रेणी : दुर्गा भजन
Meri Sunkar Karun Pukaar Bhawani Aayegi || Maa Durga ~ Mata Rani Bhajan || Devendra Begani
मेरी सुनकर करुण पुकार भवानी आएगी लिरिक्स Meri Sunkar Karun Pukaar Bhawani Aayegi Bhajan Lyrics, Durga Bhajan, by Singer: Devendra Begani Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।