सारी दुनिया की फिक्र लिरिक्स Saari Duniya Ki Fikar Hindi Bhajan Lyrics Khatu Shyam Bhajan
सारी दुनिया की फिक्र,
मेरा श्याम करता है,
जो भीआता है दर पे,
सबकी झोली भरता है,
जो भी आता है दर पे,
सबकी झोली भरता है......
डूबती नैया का किनारा है,
बेसहारों का ये सहारा है,
दौड़ा आता है भक्तों की सुनकर,
जब भी कोई श्याम को पुकारा है,
जब भी कोई श्याम को पुकारा है,
है दयालु बड़ी दया,
ये सब पे करता है,
जो भी आता है दर पे,
सबकी झोली भरता है......
रोने वालों को ये हंसाता है,
हर ख़ुशी भक्तों पे लुटाता है,
भाव का भूखा मेरा सांवरिया,
टूटी उम्मीद को सजाता है,
टूटी उम्मीद को सजाता है,
है कृपालु बड़ी कृपा,
ये सब पे करता है,
जो भी आता है दर पे,
सबकी झोली भरता है.......
ऐसे दर पे तो सबको जाना है,
खाटू वाले से दिल लगाना है,
पुरे विश्वास से मना लो इन्हे,
सच्ची दौलत है ये ही पाना है,
सच्ची दौलत है ये ही पाना है,
पा के ‘प्रतिक’ श्याम को,
नाज़ करता है,
जो भी आता है दर पे,
सबकी झोली भरता है......
श्रेणी : खाटु श्याम भजन
Fikar || Prateek Mishra || फिक्र || Latest Shyam Baba Bhajan 2022
सारी दुनिया की फिक्र लिरिक्स Saari Duniya Ki Fikar Hindi Bhajan Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Prateek Mishra Ji, Latest Shyam Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।