जब से खाटू आया बेड़ा पार हो गया
जब से खाटू आया बेड़ा पार हो गया,
इस खाटू वाले से मुझको तो प्यार हो गया.....
जब से में खाटू आया श्याम ने गले लगाया,
देख के मोहिनी मूरत ये मेरा दिल भर आया,
हो खाटू आके मेरा तो उद्धार हो गया,
इस खाटू वाले से मुझको तो प्यार हो गया......
तू है हारे का सहारा देवो में देव है न्यारा,
खाटू है नगरी तेरी जिसमे में मन्दिर बड़ा प्यारा,
हो श्याम मेरा तो लीले का असवार हो गया,
इस खाटू वाले से मुझको तो प्यार हो गया......
तीन है बाण निशानी जय हो तेरी शीश के दानी,
तू सबकी झोलीया भरता ना कोई तुझ सा दानी,
हो श्याम मेरा खाटू में लखदातार हो गया,
इस खाटू वाले से मुझको तो प्यार हो गया......
छवि है तेरी प्यारी मुख पे जाऊ बलिहारी,
देखी जब से तेरी सूरत में भुला दुनिया सारी,
हो सिंगला पे बाबा तेरा उपकार हो गया,
इस खाटू वाले से मुझको तो प्यार हो गया......
श्रेणी : खाटू श्याम भजन
एकादशी स्पेशल भजन !! जब से खाटू आया !! 2023 Khatu Shyam Bhajan !! Dinesh Singla
जब से खाटू आया बेड़ा पार हो गया लिरिक्स Jab Se Khatu Aaya Beda Paar Ho Gya Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Singer: Dinesh Singla Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।