कैसे चढाऊँ भोला फूल बेल पाती
कैसे चढाऊँ भोला फूल बेल पाती
जटा इधर उधर पूजा करने दे करने दे….
ओ भोले तेरे सिर पर है गंगा मैं जल कैसे चढाऊँ हो
गंगा हटाओ लो जल मैं चढ़ादूँ कर डालूं श्रृंगार हो
जटा इधर उधर पूजा करने दे करने दे
कैसे चढाऊँ भोला फूल बेल पाती....
ओ भोले तेरे माथे पे चंदा चंदन कैसे लगाऊं मैं
चंदा हटा लो चंदन लगा दूँ कर डालूं श्रृंगार हो
जटा इधर उधर पूजा करने दे करने दे
कैसे चढाऊँ भोला फूल बेल पाती...
ओ भोले तेरे कानो में बिच्छू कुंडल कैसे चढाऊँ हो
बिच्छू हटा लो कुंडल पहना दूं कर डालूं श्रृंगार हो
जटा इधर उधर पूजा करने दे करने दे
कैसे चढाऊँ भोला फूल बेल पाती....
ओ भोले गले है नाग काले माला कैसे पहनाऊँ हो
नाग हटालो गजरे पहना दूं कर डालूं श्रृंगार हो
जटा इधर उधर पूजा करने दे करने दे
कैसे चढाऊँ भोला फूल बेल पाती...
ओ भोले तेरा भोग है भंगिया लड्डू कैसे चढाऊँ हो
भंगिया हटा दो लड्डू खिला दूं कर डालूं श्रृंगार हो
जटा इधर उधर पूजा करने दे करने दे
कैसे चढाऊँ भोला फूल बेल पाती......
श्रेणी : शिव भजन
शिव भजन | कैसे चढाऊँ भोला फूल बेल पाती | Kaise Chadhau Bhola Phool Bel Pati | Sheela Kalson
कैसे चढाऊँ भोला फूल बेल पाती लिरिक्स Kaise Chadhau Bhola Phool Bel Pati Lyrics, Shiv Bhajan, by Singer: Sheela Kalson Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।