ओ पवन पुत्र हनुमान राम के परम भक्त कहलाये लिरिक्स O Pawan Putra Hanuman Raam Ke Param Bhakt Khlaaye Lyrics

ओ पवन पुत्र हनुमान राम के परम भक्त कहलाये



पवन तनय संकट हरण,
मंगल मूर्ति रूप,
राम लखन सीता सहित,
हृदय बसहु सुरभूप.......

ओ पवन पुत्र हनुमान,
राम के परम भक्त कहलाये,
तेरी महिमा सब जग गाये,
तेरी महिमा सब जग गाये,
ओ पवन पुत्र हनुमान,
राम के परम भक्त कहलाये,
तेरी महिमा सब जग गाये,
तेरी महिमा सब जग गाये.....

जय महावीर, जय महावीर,
जय महावीर, जय महावीर....

है बालापन की बात तुम्हीं ने,
रवि को मुख में दबाया,
हनुमान, हनुमान,
हनुमान, हनुमान
दुनिया में हाहाकार मचा,
जब घोर अंधेरा छाया,
जब घोर अंधेरा छाया,
ब्रह्मा ने वज्र प्रहार किया,
तब से हनुमान कहाये,
तेरी महिमा सब जग गाये,
तेरी महिमा सब जग गाये.....

जय महावीर, जय महावीर,
जय महावीर, जय महावीर.....

वानर राजा सुग्रीव को,
पम्पापुर का राज्य दिलाया,
हनुमान, हनुमान,
हनुमान, हनुमान
सीता जी की सुधि लाने का,
बीड़ा तुमने ही उठाया,
बीड़ा तुमने ही उठाया,
श्री राम को से मुद्रिका लेकर के,
लंका को चले हर्षाये,
तेरी महिमा सब जग गाये
तेरी महिमा सब जग गाये.....

जय महावीर, जय महावीर,
जय महावीर, जय महावीर......


कर सात समुन्दर पार,
विभीषण को बंधन से छुड़ाया,
हनुमान, हनुमान,
हनुमान, हनुमान
अशोक वाटिका में जाकर,
मां को सन्देश सुनाया,
मां को सन्देश सुनाया,
सुनकर सन्देश सिया जी के,
नयनों में आंसू आये,
तेरी महिमा सब जग गाये,
तेरी महिमा सब जग गाये.....

जय महावीर, जय महावीर,
जय महावीर, जय महावीर.....

रावण की आज्ञा से,
दानव ने पूंछ में आग लगाई,
हनुमान, हनुमान,
हनुमान, हनुमान
सियाराम चंद्र की जय कहकर,
सोने की लंका जलाई,
सोने की लंका जलाई,
सीता जी से आज्ञा लेकर,
फिर रामादल में आये,
तेरी महिमा सब जग गाये,
तेरी महिमा सब जग गाये.....

जय महावीर, जय महावीर,
जय महावीर, जय महावीर………..

चरणों में शीश नवाकर के,
प्रभु को सन्देश सुनाया,
हनुमान, हनुमान,
हनुमान, हनुमान
सुनकर के व्यथा सीता मां की,
नैनो में नीर भर आया,
नैनो में नीर भर आया,
ओ राम दूत बलवान तुम्हारी,
महिमा वरणी ना जाये,
तेरी महिमा सब जग गाये,
तेरी महिमा सब जग गाये.....

जय महावीर, जय महावीर,
जय महावीर, जय महावीर.....

ओ पवन पुत्र हनुमान,
राम के परम भक्त कहलाये,
तेरी महिमा सब जग गाये,
तेरी महिमा सब जग गाये,
ओ पवन पुत्र हनुमान,
राम के परम भक्त कहलाये,
तेरी महिमा सब जग गाये,
तेरी महिमा सब जग गाये......

जय महावीर, जय महावीर,
जय महावीर, जय महावीर........



श्रेणी : हनुमान भजन



O Pawan Putra Hanuman | ओ पवन पुत्र हनुमान राम के परम भक्त | Mahavir Hanuman Bhajan | Rajendra Jain

ओ पवन पुत्र हनुमान राम के परम भक्त कहलाये लिरिक्स O Pawan Putra Hanuman Lyrics, Hanuman Bhajan, by Singer: Rajendra Jain Ji


Bhajan Tags: Lyrics in Hindi, Lyrics Songs Lyrics,Bhajan Lyrics Hindi,Song Lyrics,bhajan lyrics,ytkrishnabhakti,bhajan hindi me,hindi me bhajan,aarti,khatu shyam bhajan,lyrics hindi me,naye naye bhajan,bhajan dairy,bhajan ganga,bhajano ke bol,nay nay bhajan,bhajan in hindi lyrics,song lyrics,lyrics,ytkrishnabhakti lyrics,khatu shyam bhajan,shyam bhajan lyrics,bhajano ke bol,filmi bhajan,bhajan lyrics,lyrics of,shiv bhajan lyrics,Hanuman Bhajan,o pawan putra hanuman,o pawan putra hanuman bhajan,o pawan putra hanuman hindi bhajan,o pawan putra hanuman lyrics,o pawan putra hanuman in hindi,Hanuman Bhajan,o pawan putra hanuman,o pawan putra hanuman bhajan,o pawan putra hanuman hindi bhajan,o pawan putra hanuman lyrics,o pawan putra hanuman in hindi.


Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post