तेरे भक्त पुकारे आ जाओ
महामाया मां बाला सुन्दरी तेरे भक्त पुकारे आ जाओ,
तेरे चरणों में आ बैठे है कर शेर सवारी आ जाओ,
महामाया मां बाला सुन्दरी तेरे भक्त पुकारे आ जाओ....
तेरी सुन्दर शेर सवारी है,
तेरी महिमा सबसे न्यारी है,
हमे बाल रूप दिखला जाओ,
कर शेर सवारी आ जाओ,
महामाया मां बाला सुन्दरी तेरे भक्त पुकारे आ जाओ.....
तेरी ममता बड़ी निराली है,
तू भक्तो की रखवाली है,
मेरे बिगड़े काम बना जाओ,
और दुखड़े दूर भगा जाओ,
महामाया मां बाला सुन्दरी तेरे भक्त पुकारे आ जाओ.....
तेरा पार ना कोई पाया मां,
कहलाती हो महामाया मां,
मेरी उलझन तुम सुलझा जाओ,
ये माया जाल हटा जाओ,
महामाया मां बाला सुन्दरी तेरे भक्त पुकारे आ जाओ.....
सारे जग की तू तो पालक है,
ये सिंगला तेरा बालक है,
मेरे सर पे हाथ टिका जाओ,
भक्ति की राह दिखा जाओ,
महामाया मां बाला सुन्दरी तेरे भक्त पुकारे आ जाओ.....
श्रेणी : दुर्गा भजन
सुपरहिट माँ बाला सुन्दरी जी भजन ।। Maa Bala Sundri Bhajan ।। Dinesh Singla
तेरे भक्त पुकारे आ जाओ लिरिक्स Tere Bhakat Pukare Aa Jao Hindi Bhajan Lyrics, Durga Bhajan, by Singer: Dinesh Singla Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।