भोले बाबा मेरे साथ हैं
भोले बाबा मेरे साथ हैं,
भोले बाबा मेरे साथ हैं फिर दुनियाँ से क्या डरना,
मेरा बाबा मेरे साथ है फिर दुनियाँ से क्या डरना,
मेरे सिर पर शिव का हाथ है फिर दुनियाँ से क्या डरना,
भोले बाबा मेरे साथ हैं फिर दुनियाँ से क्या डरना....
शिव शंकर के नाम से चलती है ये सृष्टि सारी,
पाल रहे तीनों लोको को शिव भोले भण्डारी,
भोला ही सबका नाथ है फिर दुनियां से क्या डरना,
भोले बाबा मेरे साथ हैं फिर दुनियाँ से क्या डरना....
अपना ये तन मन भोले बाबा के नाम किया है,
भोले की भक्ति के रंग से जीवन रंग लिया है,
नत शिव के पग पर मात है फिर दुनियां से क्या डरना,
भोले बाबा मेरे साथ हैं फिर दुनियाँ से क्या डरना....
जो भोले का हो जाये उसका है सारा ज़माना,
शंभू कृपा हो जाए तो बाकी न रहे कुछ पाना,
शिव से जी जगत सनाथ है फिर दुनियां से क्या डरना,
भोले बाबा मेरे साथ हैं फिर दुनियाँ से क्या डरना....
श्रेणी : शिव भजन
भोले बाबा मेरे साथ Bhole Baba Mere Sath | Mahadev Song | Shiva Bhajan | Bholenath Song | Shiva Song
भोले बाबा मेरे साथ हैं लिरिक्स Bhole Baba Mere Sath Hai Lyrics, Shiv Bhajan, by Singer: Gaurav Bangia Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।