कान्हा रे थोडा सा प्यार दे चरणो मे बैठा के तार दे (Kanha Re Thoda Sa Pyaar De Charno Me Baitha Ke Taar De)

कान्हा रे थोडा सा प्यार दे चरणो मे बैठा के तार दे



कान्हा रे थोडा सा प्यार दे,
चरणो मे बैठा के तार दे
ओ गौरी घुंघट उभार दे,
प्रेम की भिक्षा झोली में डाल दे
कान्हा रे थोडा सा प्यार दे।।

प्रेम गली में आके गुजरिया,
भूल गई रे घर कि डगरिया,
जब तक साधन, तन, मन, जीवन,
सब तुझे अर्पण, प्यारे सांवरिया

माया का तुमने रंग ऐसा डाला,
बंधन मे बंध गया बाँधने वाला,
कौन रमापती कैसा ईश्वर,
मैं तो हूँ गोकुल का ग्वाला,
गवाला रे थोडा सा प्यार दे,
गवालिन का जीवन सवार दे ।।

आत्मा-परमात्मा के मिलन का मधु मास है
यही महारास है, यही महा रास है
त्रिभुवन का स्वामी, भक्तों का दास है,
यही महारास है, यही महा रास है
कृष्ण कमल है, राधे सुवास है,
यही महारास है, यही महा रास है
ओ इसके अवलोकन की युग युग को प्यास है
यही महारास है, यही महा रास है

कान्हा रे थोडा सा प्यार दे,
चरणो मे बैठा के तार दे।।

तू झूठा, वचन तेरे झूठे,
मुस्का के भोली राधा को लूटे
मै भी हु सच्चा, वचन मेरे सच्चे,
प्रीत मेरी पक्की, तुमारे मन कच्चे।।

जैसे तू रखें, वैसे रहूंगी,
दुंगी परीक्षा पीड सहुंगी
स्वर्गों के सुख भी मीठे ना लागे,
तू मिल जाये तो मोक्ष नाही मांगे
कान्हा रे थोडा सा प्यार दे,

सृष्टि के कण कण मै इसका आभास है,
यही महा रास है, यही महा रास है
हो तारो मै नर्तन, फुलोन मै उल्हास है
यही महारास है, यही महा रास है
मुरली की प्रतीद्वनी, दिशाओ के पास है
यही महारास है, यही महा रास है
हो अध्यात्मिक चेतना का सबमे विकास है
यही महा रास है, यही महा रास है।।



श्रेणी : कृष्ण भजन



श्री कृष्ण भजन | श्री कृष्ण रास लीला - कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे - Kanha Re Thoda Sa Pyar De

कान्हा रे थोडा सा प्यार दे चरणो मे बैठा के तार दे (Kanha Re Thoda Sa Pyaar De Charno Me Baitha Ke Taar De) Lyrics, Krishna Bhajan, by YT Krishna Bhakti Lyrics


Bhajan Tags: kanha re thoda sa pyaar de charno me baitha ke taar de bhajan,kanha re thoda sa pyaar de charno me baitha ke taar de hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,sawan special bhajan,sawan ke bhajan,shivratri bhajan,kanha re thoda sa pyaar de charno me baitha ke taar de hindi lyrics,kanha re thoda sa pyaar de charno me baitha ke taar de in hindi lyrics,kanha re thoda sa pyaar de charno me baitha ke taar de hindi me bhajan,kanha re thoda sa pyaar de charno me baitha ke taar de likhe hue bhajan,kanha re thoda sa pyaar de charno me baitha ke taar de lyrics in hindi,kanha re thoda sa pyaar de charno me baitha ke taar de hindi lyrics,kanha re thoda sa pyaar de charno me baitha ke taar de lyrics.

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post