आओ आओ कान्हा आया राखी का त्यौहार - भजन Aao Aao Kanha Aaya Rakhi Ka Tyohar

आओ आओ कान्हा आया राखी का त्यौहार



तर्ज - देखूंगी बाट तेरी भैया

आओ आओ कान्हा आया राखी का त्यौहार
याद करे तेरी बहना तुझको जग के पालनहार
आओ आओ नन्द कुमार ........
आओ आओ कान्हा आया ..........

मेरा तो बस एक है भाई
वो हो तुम मेरे कृष्ण कन्हाई
जब भी आता रक्षाबंधन
तुमसे ही उम्म्मीद लगाईं
मेरा तो तुमसे ही कन्हैया रोशन है संसार
आओ आओ मदन गोपाल .......
आओ आओ कान्हा आया ..........

देर करो ना जल्दी आओ
बहना से राखी बँधवाओ
तुम हो मेरे प्यारे भैया
आकर बहन को गले लगाओ
थाल सजा कर पूजा की मैं कर रही इंतज़ार
आओ आओ नन्द कुमार .........
आओ आओ कान्हा आया ..........

भाई बहन के प्रेम का बंधन
पावन होता रक्षा बंधन
जिसका भाई तुमसा मोहन
उसका फिर क्या कहना कुंदन
तेरा हमेशा मिलता आया कान्हा मुझको प्यार
आओ आओ मदन गोपाल ........
आओ आओ कान्हा आया ..........



श्रेणी : कृष्ण भजन



रक्षा बंधन स्पेशल भजन - राखी का त्यौहार | Rakhi Ka Tyohaar | Toshi Kaur | Lord Krishna Rakhi Bhajan

आओ आओ कान्हा आया राखी का त्यौहार - भजन Aao Aao Kanha Aaya Rakhi Ka Tyohar Lyrics, Krishna Bhajan, by Singer: Toshi Kaur Ji


Bhajan Tags: aao aao kanha aaya rakhi ka tyohar bhajan,aao aao kanha aaya rakhi ka tyohar hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,sawan special bhajan,sawan ke bhajan,shivratri bhajan,aao aao kanha aaya rakhi ka tyohar hindi lyrics,aao aao kanha aaya rakhi ka tyohar in hindi lyrics,aao aao kanha aaya rakhi ka tyohar hindi me bhajan,aao aao kanha aaya rakhi ka tyohar likhe hue bhajan,aao aao kanha aaya rakhi ka tyohar lyrics in hindi,aao aao kanha aaya rakhi ka tyohar hindi lyrics,aao aao kanha aaya rakhi ka tyohar lyrics.

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post